1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार ने NTA में किया बड़ा फेरबदल, 47 अधिकारी बर्खास्त; कुछ अफसरों के पेपर लीक में शामिल होने का शक

सरकार ने NTA में किया बड़ा फेरबदल, 47 अधिकारी बर्खास्त; कुछ अफसरों के पेपर लीक में शामिल होने का शक

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Jul 24, 2026 07:06 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 11:57 pm IST

नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है। इस बीच खबर आ रही है कि शिक्षा मंत्रालय ने आज बड़ा ऐलान किया है। देशभर में परीक्षा कराने वाली टेस्टिंग एजेंसी NTA में सुधारों पर ये ऐलान किया गया है।

education minister dharmendra pradhan- India TV Hindi
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। Image Source : PTI

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर से लेकर संसद तक संग्राम मचा हुआ है। बीते 24 घंटे में जबरदस्त हलचल नजर आ रही है। पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच शिक्षा मंत्रालय आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में सुधारों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। NTA के 47 अधिकारियों को टर्मिनेट कर दिया गया है, इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ सरकार कानूनी कार्रवाई भी करेगी।

सरकार ने जिन अधिकारियों को NTA से बर्ख़ास्त किया है, उनमें से कई अफसरों पर पेपर लीक में शामिल होने का शक है। सरकार, NTA में सुधार के लिए और भी बड़े क़दम उठाने की तैयारी में है। NTA देश भर के एन्ट्रेंस एक्जाम कंडक्ट करवाती है। नीट का पेपर भी NTA ने ही कराया था। आज सरकार ने NTA में बड़ा फेरबदल करने का ऐलान किया।

पेपर लीक पर नए कानून को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

बता दें कि पेपर लीक पर नया कानून ला रही मोदी सरकार संसद में सोमवार को बिल पेश करने वाली है। नया कानून कठोर है इसके तहत 10 साल की सजा, 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट पेपर लीक पर तीन महीने में सजा सुनाएगा।

अब तक 270 परीक्षाएं करवा चुका है NTA

मोदी कैबिनेट से इस बिल को मंजूरी मिल गई है और इससे पहले आज रात 8 बजे शिक्षा मंत्रालय NTA में सुधारों पर बड़ा ऐलान करने वाला है। 2017 में NTA बना उसके बाद 2018 से NTA अब तक 270 परीक्षाएं करवा चुका है जिसके 6 करोड़ 60 लाख छात्र शामिल रहे हैं। इस साल NTA ने अब तक 12 परीक्षाएं कराई हैं जिनमें 65 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया है। NTA में 39 स्थायी पद स्वीकृत हैं जिसमें से 24 कार्यरत हैं और 15 पद खाली हैं। 73 लोग संविदा पर रखे गए हैं और 124 कर्मचारी आउटसोर्सिंग से हैं।

शिक्षा मंत्रालय के दोनों सचिवों का तबादला

इससे पहले सरकार शिक्षा मंत्रालय के दोनों सचिवों का तबादला भी कर चुकी है। सोनम वांगचुक बात बनने के बाद अपना अनशन तोड़ चुके हैं। आज सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बैठक भी हुई है, जिसमें CJP ने सरकार के सामने तीन मांगें रखी। उनमें से 2 मांगों को मानने के लिए सरकार तैयार है। भरोसा भी दे दिया गया है, अब पेंच फंसा है तो सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर। CJP का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की डिमांड नॉन निगोशिएबल है।

यह भी पढ़ें-

NEET पेपर लीक मामले के आरोपी डॉ. मनोज शिरूरे की जमानत खारिज, कोर्ट ने नहीं दी राहत

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, सभी रैंक के अफसरों के लिए आदेश जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत