1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ज्वेलरी शॉप पर वायरल हुए बुजुर्ग का सामने आया बयान, बोले- '15 साल से पत्नी को गहने दिलाना चाहता था'

ज्वेलरी शॉप पर वायरल हुए बुजुर्ग का सामने आया बयान, बोले- '15 साल से पत्नी को गहने दिलाना चाहता था'

 Published : Jun 19, 2025 06:51 pm IST,  Updated : Jun 19, 2025 10:05 pm IST

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के बुजुर्ग दंपति का गहने की दुकान से वायरल हुआ वीडियो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। अब इस मामले पर बुजुर्ग का बयान सामने आया है।

old couple viral Jewelry shop- India TV Hindi
ज्वेलरी शॉप पर वायरल हुए निवृत्ति शिंदे। Image Source : ANI

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से बुजुर्ग दंपति का एक भावुक कर देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 93 साल के एक गरीब बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ उन्हें मंगलसूत्र दिलाने के लिए एक ज्वेलरी की दुकान में गए थे। हालांकि, उनके पास गहने की कीमत से बहुत कम रुपये थे। इसके बावजूद ज्वेलरी शॉप के दुकानदार ने बुजुर्ग को मुफ्त में गहने दे दिए। वीडियो वायरल होने के बाद लोग दुकानदार और बुजुर्ग दंपति की काफी तारीफ कर रहे हैं। अब इस पूरे मामले पर वीडियो में दिखे बुजुर्ग व्यक्ति का बयान सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस घटना को लेकर क्या कहा है।

बुजुर्ग ने क्या बताया?

वीडियो में वायरल हुए महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले बुजुर्ग निवृत्ति शिंदे ने वायरल वीडियो पर बयान दिया है। उन्होंने बताया- "मैं बीते 15 साल से अपनी पत्नी से कह रहा था कि मैं उसे कुछ सोने के आभूषण दिलाऊंगा। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया। परसों जब हम आभूषण की दुकान पर गए तो मालिक ने हमें मुफ्त में आभूषण दिए। इससे हम काफी खुश हुए।"

1120 रुपये लेकर ज्वेलरी शॉप गए थे बुजुर्ग

सोशल मीडिया पर छत्रपति संभाजीनगर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहे बुजुर्ग दंपति, निवृत्ति शिंदे और उनकी पत्नी शांताबाई हैं। जानकारी के मुताबिक, 93 साल के बुजुर्ग निवृत्ति शिंदे अपनी पत्नी को मंगलसूत्र दिलाने के लिए एक ज्वेलरी की दुकान में गए थे। दंपति ने गहने पसंद कर लिए जिसके बाद दुकानदार उनके पास पहुंचा। जब दुकानदार ने बुजुर्ग दंपति से पूछा कि उनके पास कितने पैसे हैं तो बुजुर्ग महिला ने अपने हाथों में 1120 रुपए दिखाए।

दुकानदार ने फिर क्या किया?

बुजुर्ग महिला के हाथ में 1120 रुपये देखकर दुकानदार ने कहा कि इतने सारे पैसे। फिर दंपति को लगा कि पैसे कम हैं। उन्होंने अपने झोले से दो गठरी निकाली जिसमें ढेर सारे सिक्के थे। हालांकि, दुकानदार ने उनसे पैसे लेने से साफ मना कर दिया और बुजुर्ग को गहने दे दिए। दुकानदार ने आशीर्वाद के रूप में दोनों से केवल 10-10 रुपए लिए। दुकानदार ने कहा है कि इस उम्र में भी बुजुर्ग दंपति का एक दूसरे के प्रति इतना प्यार सीखने लायक है और इसी वजह से मैंने उनसे आशीर्वाद के रूप में सिर्फ 20 रुपए लिए।

ये भी पढ़ें- मात्र 1120 रुपए लेकर ज्वेलरी शॉप पहुंचा बुजुर्ग दंपति, दुकानदार ने फिर जो किया उसे देख हो जाएंगे भावुक

ईरान से सुरक्षित वतन लौटे स्टूडेंट्स ने कहा- सरकार का शुक्रिया, बताया कैसे उन्हें रेस्क्यू किया गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत