1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

 Edited By: IANS
 Published : Dec 26, 2021 09:11 am IST,  Updated : Dec 26, 2021 09:11 am IST

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।

अनंतनाग में...- India TV Hindi
अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर Image Source : PTI

Highlights

  • एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है
  • आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई
  • कश्मीर में शनिवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की तीन घटनाएं हुईं

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के श्रीगुफवाड़ा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। पुलिस ने कहा, "एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और उसके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। अभी तलाश जारी है।"

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

कश्मीर में शनिवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की तीन घटनाएं हुईं। इससे पहले शनिवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने अवंतीपोरा के त्राल इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान में दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि शोपियां में पुलिस और सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में भी दो आतंकवादी भी मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत