1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से शामिल होंगे एस जयशंकर, जाएंगे ढाका

खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से शामिल होंगे एस जयशंकर, जाएंगे ढाका

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 30, 2025 06:01 pm IST,  Updated : Dec 30, 2025 06:22 pm IST

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन के बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

ढाका जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर।- India TV Hindi
ढाका जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर। Image Source : PTI

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रह चुकी बेगम खालिदा जिया का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद पीएम मोदी ने भी एक्स पर शोक व्यक्त किया था। वहीं अब बुधवार को खालिदा जिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऐसे में भारत की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए वह बुधवार को ढाका जाएंगे। बता दें कि ढाका में ही खालिदा जिया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

PM मोदी ने जताया दुख

इससे पहले पीएम मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। हम उनके परिवार और बांग्लादेश के समस्त जनमानस के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में, बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों को आगे बढ़ाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई मेरी सौहार्दपूर्ण मुलाकात याद है। हमें उम्मीद है कि उनके विचार और विरासत भविष्य में हमारी साझेदारी को सही दिशा देंगे। उसकी आत्मा को शांति मिलें।"

80 साल की उम्र में हुआ निधन 

बता दें कि खालिदा जिया का आज सुबह ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज के दौरान 80 साल की उम्र में निधन हो गया। जिया को 23 नवंबर को फेफड़ों में संक्रमण के कारण राजधानी ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री लंबे समय से दिल की बीमारी, मधुमेह, गठिया, लिवर सिरोसिस और किडनी की समस्याओं सहित कई शारीरिक बीमारियों से पीड़ित थीं और इस महीने की शुरुआत में उन्हें अपनी बीमारियों के उन्नत चिकित्सा उपचार के लिए लंदन भेजा गया था। आज सुबह अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि बेगम जिया के बेटे और BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान अपनी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। 

यह भी पढ़ें- 

सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में जंग की नौबत, जानें क्यों दिया UAE को 24 घंटे का अल्टीमेटम

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में बदली SIR से जुड़ी तारीखें, यहां जानिए प्रक्रिया में क्या है अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत