1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में फरहान अख्तर, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में फरहान अख्तर, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Published : Nov 08, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 07:27 am IST

Farhan Akhtar in Aap Ki Adalat | बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड स्टार, एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और राइटर फरहान अख्तर 'आप की अदालत' के कटघरे में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के तीखे सवालों का सामना करते नजर आएंगे।

Farhan Akhtar, Aap Ki Adalat, Aap Ki Adalat New, Farhan Akhtar Interview- India TV Hindi
'आप की अदालत' में बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर। Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat: बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल कलाकारों में से एक फरहान अख्तर ने एक्टिंग, डायरेक्शन, राइटिंग और म्यूजिक के क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। 'दिल चाहता है' से डायरेक्टर बनकर धमाका करने वाले फरहान ने 'लक्ष्य', 'डॉन', 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्मों से साबित किया कि वे किसी भी जॉनर में महारत रखते हैं। 'रॉक ऑन', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से दिल जीतने वाले फरहान ने '120 बहादुर' जैसी महत्वाकांक्षी फिल्मों से देशप्रेम की नई मिसाल कायम की है। आज सुबह 10 बजे 'आप की अदालत' में फरहान अख्तर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के बेबाक सवालों का सामना करेंगे।

फरहान अख्तर ने खुलकर दिए हर सवाल के जवाब

'आप की अदालत' के कटघरे में बैठे फरहान अख्तर ने अपने करियर की हर ऊंची-नीची, पर्सनल लाइफ की बातों और विवादों पर बिना हिचके जवाब दिए। जब रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि 'आपके पास जावेद अख्तर साहब हैं, फिर भी आप उनकी मदद क्यों नहीं लेते? आप कहते हैं उनके लिरिक्स आपको पसंद नहीं आते, लेकिन दिल चाहता है में गाने खुद गाए?' तो फरहान ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे अपने पिता का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन क्रिएटिवली वह अलग रास्ता चुनते हैं। मिल्खा सिंह के साथ अपने इमोशनल बॉन्ड की बात करते हुए फरहान की आंखें नम हो गईं। उन्होंने बताया कि कोविड की वजह से मिल्खा सिंह के आखिरी पलों में वह उनसे मिल नहीं पाए और ये दर्द आज भी उन्हें सताता है।

'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई बड़े कीर्तिमान

बता दें कि 'आप की अदालत' में अब तक 200 से ज्यादा दिग्गज हस्तियां कटघरे में आ चुकी हैं और रजत शर्मा के तीखे सवालों का सामना कर चुके हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 'आप की अदालत' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके वीडियोज 180 करोड़ से ज्यादा बार देखे जा चुके हैं। 1100 से ज्यादा एपिसोड्स के साथ ये यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो शामिल है। 'आप की अदालत' ही एकमात्र मंच रहा है जहां आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत