Farmers Protest Bharat Bandh LIVE Updates: किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का आज चौथा दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का छिटपुट असर देखा जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर की कई सड़कों पर लंबा जाम लग गया है। कई ट्रक और ट्रेड यूनियन भी भारत बंद में शामिल हैं। कांग्रेस ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों से खेत में नहीं जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन की एक नयी विचारधारा है।
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- Farmers Protest-Bharat Bandh Updates: हरियाणा में टोल प्लाजा को फ्री करवा रहे किसान, रोहतक-सोनीपत में असर
Farmers Protest-Bharat Bandh Updates: हरियाणा में टोल प्लाजा को फ्री करवा रहे किसान, रोहतक-सोनीपत में असर
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च का आज चौथा दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का छिटपुट असर देखा जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर की कई सड़कों पर लंबा जाम लग गया है।
Farmers Protest-Bharat Bandh LIVE Updates
-
12:48 PM (IST) Feb 16, 2024
हरियाणा में टोल फ्री करवा रहे किसान
भारत बंद के चलते किसानों ने सोनीपत और रोहतक में टोल फ्री कर दिया है। रोहतक-पानीपत नेशनल हाई वे टोल प्लाजा मकड़ोली को किसानों ने टोल फ्री करा दिया। वहीं, सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर भिगान टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री कराया करा दिया है। 12 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक हरियाणा के सभी टोल फ्री करवाने की रणनीति के तहत किसान टोल को फ्री करवा रहे हैं।
-
12:44 PM (IST) Feb 16, 2024
पंजाब में भारत बंद का असर
संयुक्त किसान मोर्चा के 'भारत बंद' के आह्वान के कारण पंजाब में शुक्रवार को कई बसें सड़कों से नदारद रहीं, जिसके चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बंद के आह्वान का समर्थन कर रहे हैं।
-
11:41 AM (IST) Feb 16, 2024
किसानों को भड़का रही हैं विपक्षी पार्टियां- केशव मौर्य
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेता किसानों से लगातार बातचीत कर रहे हैं और इसलिए इस विरोध का कोई मामला नहीं बनना चाहिए था। ये सभी AAP कांग्रेस और यहां तक कि कम्युनिस्ट पार्टियां भी इससे फायदा उठाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन वे सफल नहीं होंगे क्योंकि किसानों का विरोध प्रकृति में अराजकतावादी नहीं हो सकता है और बातचीत भी जारी है।
-
10:40 AM (IST) Feb 16, 2024
चिल्ला बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम
उधर, दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। यहां पर भी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। काफी समय से लोग जाम में फंसे हुए हैं।
-
10:38 AM (IST) Feb 16, 2024
गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम
किसानों के भारत बंद और प्रदर्शन की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। यहां पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। घंटों से लोग जाम में फंसे हुए हैं।
-
9:24 AM (IST) Feb 16, 2024
भारत बंद का कांग्रेस ने किया समर्थन
किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा ने हममने इसका समर्थन किया है... न केवल किसान, बल्कि श्रमिकों की मांगों का भी हम समर्थन करते हैं। मोदी सरकार किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है वह अफसोसजनक है... मोदी सरकार की विशेषता यह है कि वे चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है।
-
9:22 AM (IST) Feb 16, 2024
छात्र परीक्षा को लेकर चिंचित
भारत बंद को लेकर छात्र अपनी कक्षाओं और परीक्षा को लेकर चिंतित हैं। वहीं, अभिभावकों ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि रोड जाम न करें।
-
8:40 AM (IST) Feb 16, 2024
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
किसान संगठनों ने आज ग्रामीण भारत बंद का आहवान किया है जिसको देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। आज भी कुछ लोग गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंच सकते है। कल कुछ किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे थे जिन्हें गाज़ियाबाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बॉर्डर पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है जिसे दिल्ली पुलिस ने देर रात तक उन्हें और भी मजबूत किया है। लेकिन इन सबके बीच दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर लोगों ट्रैफिक जाम का हर रोज सामना करना पड़ रहा है।
-
7:41 AM (IST) Feb 16, 2024
भारत बंद का असर दिखना शुरू
रोहतक में भारत बंद का असर दिखना शुरू हो गया है। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने भारत बंद में भाग लिया है। रोडवेज की बसों का चक्का जाम किया है।
-
7:35 AM (IST) Feb 16, 2024
'टकराव नहीं बल्कि शांतिपूर्ण समाधान' चाहते हैं
गुरुवार रात केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच घंटे से अधिक समय तक बातचीत करने वाले किसान नेताओं ने आंदोलनकारी किसानों पर बलों की कार्रवाई पर अपनी चिंता व्यक्त की है और कहा है कि वे 'टकराव नहीं बल्कि शांतिपूर्ण समाधान' चाहते हैं। पंजाब-हरियाणा सीमा पर दो बिंदुओं पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच गतिरोध के बीच तीन केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार रात प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों के नेताओं के साथ पांच घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के समन्वयक सरवन सिंह पंढेर ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसान संघ के नेताओं ने कैबिनेट मंत्रियों को "बातचीत के प्रति प्रतिबद्धता" का आश्वासन दिया है।
-
6:58 AM (IST) Feb 16, 2024
किसानों के साथ बैठक में क्या बोली सरकार
किसान यूनियनों के साथ बैठक खत्म होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, आज किसान यूनियन और केंद्र सरकार के बीच लंबी बातचीत हुई... हर विषय पर विस्तार से चर्चा हुई, सकारात्मक चर्चा हुई है... सीमावर्ती इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। परीक्षाओं के दौरान इससे छात्रों को परेशानी हो रही है।... अगली बैठक रविवार को है... कई विषयों पर सहमति बनी है... कानून व्यवस्था और पंजाब के लोगों की समस्याएं भी चिंता का विषय है... हमें कोई कमी नहीं होनी चाहिए ईंधन या दूध या कोई भी चीज़ जो बाहर से आती है। किसानों के साथ हुई बैठक पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, "बहुत ही अच्छे माहौल में सकारात्मक चर्चा हुई है और किसान संगठनों ने जिन विषयों पर ध्यान आकर्षित कराया है उसे संज्ञान में लेते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा को अगली तिथि रविवार को शाम 6 बजे फिर से चर्चा को जारी रखेंगे।
-
6:56 AM (IST) Feb 16, 2024
राकेश टिकैत ने कही ये बात
किसानों का विरोध को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,हमने 'ग्रामीण भारत बंद' के बारे में बात की है-कि किसान कल अपने खेतों में न जाएं। यह बड़ा संदेश देगा। इस आंदोलन की एक नई विचारधारा है, एक नई पद्धति है। हाईवे बंद नहीं होंगे, बैठकें जारी रहेंगी और हम वहीं निर्णय लेंगे। 17 फरवरी को सिसौली में होगी मासिक पंचायत। MSP पर हमारी मांग तो है लेकिन पंजाब और हरियाणा में जो घटनाएं हो रही हैं, उस पर रणनीति बनानी होगी- हमें ऐसी उम्मीद है। हमने कहा है कि इसके लिए भीड़ के रूप में इकट्ठा न हों... जहां तक बंद का सवाल है, हमने लोगों से स्वेच्छा से भाग लेने का आग्रह किया है।
-
6:55 AM (IST) Feb 16, 2024
संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद आज
संयुक्त किसान मोर्चा ने आज शाम 4 बजे तक ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। कई ट्रक और ट्रेड यूनियन भी बंद में शामिल होंगे। भारत बंद के दौरान आज लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।