1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला सहकर्मी ने ठुकराया प्यार का प्रपोजल तो जूनियर ने बाथरूम में लगाया हिडेन कैमरा, मोबाइल में देख रहा था रिकॉर्डिंग

महिला सहकर्मी ने ठुकराया प्यार का प्रपोजल तो जूनियर ने बाथरूम में लगाया हिडेन कैमरा, मोबाइल में देख रहा था रिकॉर्डिंग

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 01, 2026 09:12 am IST,  Updated : Jun 01, 2026 09:25 am IST

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाथरूम में लगाए गए हिडेन कैमरा और संबंधित डिवाइस को बरामद किया है। आरोपी लड़के ने इस घिनौनी हरकत के पीछे की वजह भी बताई है।

गिरफ्तार हुआ जूनियर क्लर्क- India TV Hindi
गिरफ्तार हुआ जूनियर क्लर्क Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में सरकारी कार्यालय के भीतर महिलाओं की निजता से खिलवाड़ का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण यानी  DRDA कार्यालय के महिला शौचालय में गुप्त कैमरा लगाने के आरोप में पुलिस ने एक जूनियर क्लर्क को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय अधेका के रूप में हुई है।

महिला सहकर्मी से एकतरफा प्यार

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपनी एक महिला सहकर्मी के प्रति एकतरफा लगाव और उसकी ओर से प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद यह शर्मनाक कदम उठाया। इस घटना के सामने आने के बाद सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा और महिलाओं की गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ऑनलाइन खरीदा स्पाई कैमरा

जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अंकित वर्मा ने कहा कि संजय अधेका ने जनवरी महीने में ऑनलाइन एक स्पाई कैमरा खरीदा था। बताया जा रहा है कि उसने यूट्यूब पर ऐसे उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की थी, जिसके बाद उसने कैमरा खरीदने का फैसला किया।

फोन पर देखता था रिकॉर्डिंग

पुलिस के अनुसार आरोपी ने मार्च महीने में महिला वॉशरूम के अंदर गुप्त कैमरा लगा दिया था। इसके बाद वह नियमित रूप से कैमरे की रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल फोन पर देखता था। जांच में यह भी सामने आया है कि कैमरे की बैटरी खत्म होने पर वह हर सप्ताह उसे निकालकर चार्ज करता था और फिर उसी स्थान पर दोबारा लगा देता था।

अचानक फर्श पर आकर गिरा कैमरा

यह मामला 25 मई को सामने आया, जब एक महिला कर्मचारी की नजर अचानक उस डिवाइस पर पड़ी। बताया जा रहा है कि कैमरा अपने स्थान से गिरकर फर्श पर आ गया था, जिसके बाद महिला कर्मचारी को उसकी मौजूदगी का पता चला। उन्होंने तुरंत इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तिर्तोल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और सीसीटीवी हार्ड डिस्क जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक पेन ड्राइव और एक सीसीटीवी हार्ड डिस्क जब्त की है। पुलिस अब इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिकॉर्ड की गई फुटेज कहीं साझा तो नहीं की गई या किसी अन्य माध्यम से प्रसारित तो नहीं हुई।

गिरफ्तारी के बाद मांगी माफी

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वह महिला वॉशरूम की रिकॉर्डिंग देखता था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद उसने अपने किए पर पछावा जताया, माफी मांगी और नरमी बरतने की अपील भी की।

नौकरी से हटाया गया आरोपी

घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से संजय अधेका को निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने साफ किया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल तिर्तोल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 
ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट का विस्तार आज, 35 नए चेहरों को दिलाई जाएगी मंत्रीपद की शपथ

अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान में उथल पुथल, मसूद पेज़ेश्कियन ने राष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा, खुद बताया कारण

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत