1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

हैदराबाद के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 04, 2026 02:06 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 02:31 pm IST

हैदराबाद के अमीरपेट स्थित हेल्मटे बाज़ार में लगी आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी काम कर रहे हैं। मौके पर सात दमकल गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आग बुझाते दमकलकर्मी- India TV Hindi
आग बुझाते दमकलकर्मी Image Source : PTI

तेलंगाना के हैदराबाद में अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार को एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। यह बिल्लिंग तीन मंजिला बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग अमीरपेट के हेलमेट बाज़ार में लगी। आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मी काम कर रहे हैं। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आग लगने से ट्रैफिक आवाजाही प्रभावित

आग लगने से इलाके में ट्रैफिक की आवाजाही भी प्रभावित हुई। हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आग बुझाने और इमरजेंसी रिस्पॉन्स ऑपरेशन चलने की वजह से अमीरपेट और SR नगर के बीच के रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित रास्ते से बचें और जब तक ट्रैफिक सामान्य न हो जाए, तब तक दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। 

यहां देखें वीडियो

आग लगने से कोई हताहत नहीं

हैदराबाद पुलिस ने कन्फर्म किया है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर है। हैदराबाद के एक फायर ऑफिसर ने कहा, "हैदराबाद के अमीरपेट में एक हेलमेट बाज़ार में आग लग गई। सात फायर इंजन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।" आगे की जानकारी का इंतज़ार है। 

स्थानीय लोगों ने दी दमकल विभाग को सूचना

स्थानीय कांग्रेस नेता नागार्जुन रेड्डी ने बताया कि निवासियों ने इमारत से धुआं निकलते देखा और तुरंत इमरजेंसी सेवाओं को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा, "हमने करीब आधे घंटे पहले इमारत से धुआं उठते देखा और तुरंत फायर डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी। अब आग काफी हद तक काबू में है।" 

इससे पहले यहां लगी थी आग

इससे पहले हैदराबाद में मसाब टैंक मेन रोड पर एक कमर्शियल बिल्डिंग के अंदर एक गोदाम में भीषण आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए फायरफाइटिंग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लोकल पुलिस और डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (DRF) की टीमें भी मौके पर मौजूद थीं। इस बीच, 14 मई को एक अलग घटना में हैदराबाद के हयातनगर इलाके में एक फर्नीचर की दुकान में भी आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत