1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'पहले अपने यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान दें', विदेश मंत्रालय की बांग्लादेश को दो टूक

'पहले अपने यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान दें', विदेश मंत्रालय की बांग्लादेश को दो टूक

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 18, 2025 01:29 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 01:39 pm IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की घटनाओं को लेकर बांग्लादेश की ओर से की गई टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं।

Randhir jaiswal, MEA- India TV Hindi
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय Image Source : SOCIAL X

नई दिल्ली: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिादबाद में हुई हिंसा को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की टिप्पणियों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश को नसीहत दी है कि पहले वह अपने यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की घटनाओं को लेकर बांग्लादेश की ओर से की गई टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं। ये बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर भारत की चिंताओं के साथ तुलना करने की एक कोशिश है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ ऐसे अपराध करनेवाले अपराधी खुलेआम घूमते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की अनुचित टिप्पणियां करने के बजाय बांग्लादेश को अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

दरअसल गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव ने भारतीय अधिकारियों से आह्वान किया था कि वे मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित अल्पसंख्यकों मुस्लिम समुदायों की रक्षा करें। बता दें कि इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत