1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Floods In Pakistan: अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, 3 करोड़ डॉलर रुपये देने का किया ऐलान

Floods In Pakistan: अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, 3 करोड़ डॉलर रुपये देने का किया ऐलान

 Published : Aug 31, 2022 05:59 pm IST,  Updated : Aug 31, 2022 05:59 pm IST

Floods In Pakistan: अमेरिका ने बाढ़ ग्रस्त पाकिस्तान को तीन करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता देने की मंगलवार को घोषणा की। अमेरिका के विदेश एंथनी ब्लिंकन ने कहा कि ‘‘ हम इस मुश्किल घड़ी में पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।’’

Floods In Pakistan- India TV Hindi
Floods In Pakistan Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पाकिस्तान में अब तक की 3 हजार किलोमीटर की सड़कें बह चुकी हैं
  • बाढ़ से अनुमानित 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं
  • 1,100 से अधिक लोगों की जान गई है

Floods In Pakistan: अमेरिका ने बाढ़ ग्रस्त पाकिस्तान को तीन करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता देने की मंगलवार को घोषणा की। अमेरिका के विदेश एंथनी ब्लिंकन ने कहा कि ‘‘ हम इस मुश्किल घड़ी में पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।’’ उन्होंने आगे कहा कि ‘‘ पाकिस्तान के भयानक बाढ़ की चपेट में आने के कारण अमेरिका ‘यूएसएआईडी’ के जरिए भोजन, सुरक्षित पेयजल और आश्रय जैसी महत्वपूर्ण मानवीय सहायता के लिए तीन करोड़ डॉलर प्रदान कर रहा है।

’’विदेश मंत्रालय के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने पत्रकारों को बताया कि बाढ़ से अनुमानित 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और 1,100 से अधिक लोगों की जान गई है जबकि 1,600 से अधिक लोग घायल हैं। पटेल ने बताया कि ‘यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’(यूएसएआईडी) के साझेदार इस कोष का इस्तेमाल भोजन, पोषण, सुरक्षित पेयजल, बेहतर स्वच्छता, आश्रय सहायता आदि जरूरी मदद मुहैया कराने के लिए करेंगे। पाकिस्तान हाल के इतिहास में सर्वाधिक भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।

बाढ़ से बह गई सड़के 

बाढ़ की वजह से पाकिस्तान में अब तक की 3 हजार किलोमीटर की सड़कें बह चुकी हैं। ऐसे में जनता को राहत सामग्री पहुंचाने में भी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा बाढ़ ने फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। करीब 20 लाख एकड़ में फैली फसल नष्ट हो चुकी है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर सिंध, बलूचिस्तान, खैबर-पख्तूनख्वा और पंजाब राज्य में दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में औसतन 130 मिमी बारिश होती है लेकिन इस बार ये बारिश 385 मिमी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, सितंबर तक इसी तरह भारी बारिश का अनुमान है। इस बार सिंध में सामान्य से 784 प्रतिशत, बलूचिस्तान में 522 प्रतिशत, गिलगित बालिटस्तान में 225 प्रतिशत, पंजाब में 62 प्रतिशत और खैबरपख्तूनख्वां में 54 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। 

एंतोनियो गुतारेस ने कही ये बात 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि पाकिस्तान बाढ़ के कारण गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है और भारी बारिश तथा बाढ़ के कारण व्यापक प्रभाव पड़ा है। गुतारेस ने कहा कि इस राशि से 52 लाख लोगों को भोजन, पानी, स्वच्छता, आपातकालीन शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी मदद दी जा सकेगी। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब पाकिस्तान सरकार और संयुक्त राष्ट्र द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को ‘2022 पाकिस्तान बाढ़ प्रतिक्रिया योजना (एफआरपी)’ की इस्लामाबाद और जिनेवा में एक साथ शुरुआत की गई। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य भाषण दिया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस का वीडियो संदेश जारी किया गया।

इन क्षेत्रों में हुए भारी नुकसान 
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने दुनिया से राहत प्रयासों को जारी रखने का आग्रह करते हुए कहा कि सिंध में 1,000 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों को या तो आंशिक रूप से या पूरी तरह से नुकसान हुआ। बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र बलूचिस्तान है, जहां 198 स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों को नुकसान हुआ है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत