1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली अंतिम सांस

 Published : Aug 05, 2025 01:36 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 11:46 pm IST

सत्यपाल मलिक बिहार, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और गोवा में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनका दिल्ली के RML अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

satyapal malik- India TV Hindi
सत्यपाल मलिक Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। 79 वर्षीय मलिक ने दिल्ली के राममनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में 1 बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनका लंबे समय से अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह बिहार, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और गोवा में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके निधन की जानकारी पूर्व राज्यपाल के X हैंडल से ही दी गई है। इसमें लिखा गया कि ‘पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहे।’

मलिक ने X पर शेयर की थी तस्वीर

बता दें कि मई महीने में सत्यपाल मलिक के एक्स हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की गई थी जिसमें वह एक अस्पताल में भर्ती दिख रहे थे। तस्वीर देखकर उनकी गंभीर हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। पूर्व राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा था कि 'मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं। अभी मेरी हालत बहुत खराब है। मैं फिलहाल राममनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में भर्ती हूं और किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं'।

11 मई को उन्हें पेशाब से जुड़ी समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह किड़नी की समस्या से जूझ रहे थे, इस वजह से उन्हें ICU में शिफ्ट करना पड़ा था।

2018 में बने थे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल

मलिक 30 सितंबर 2017 को बिहार के राज्यपाल नियुक्त हुए थे। इसके बाद उन्हें अगस्‍त 2018 में जम्मू-कश्मीर और फिर 2020 में मेघालय में राज्यपाल पद पर भेजा गया। सत्‍यपाल मलिक 24 जुलाई 1946 को बागपत जिले में पैदा हुए और भारतीय क्रांति दल, भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस, जनता दल, लोक दल और समाजवादी पार्टी आदि राजनीतिक दलों से जुड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे। मलिक 1989 में अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए और इसके पहले 1980 से 1989 तक राज्यसभा के भी सदस्‍य रहे थे।

दुष्यंत चौटाला ने जताया दुख

जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने सत्यपाल मलिक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दिवंगत आत्मा को नमन किया है।

यह भी पढ़ें-

'मैं रहूं या न रहूं... सच्चाई बताना चाहता हूं', सत्यपाल मलिक ने किया भावुक पोस्ट; जानें क्या बोले

राजनाथ सिंह हैं प्रधानमंत्री पद के ''सीरियस उम्मीदवार'', सत्यपाल मलिक बोले- उनके भाग्य में है तो पीएम जरूर बनेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत