1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शर्मनाक! ट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन, VIDEO वायरल; FSSAI ने IRCTC को जारी किया नोटिस

शर्मनाक! ट्रेन के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन, VIDEO वायरल; FSSAI ने IRCTC को जारी किया नोटिस

 Reported By: Anamika Gaur, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 28, 2026 11:27 pm IST,  Updated : May 28, 2026 11:28 pm IST

ट्रेनों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता और साफ सफाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद बड़ा विवाद सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कि दुरंतो एक्सप्रेस के टॉयलेट में कैटरिंग स्टाफ बर्तन धो रहा है।

दुरंतो एक्सप्रेस के...- India TV Hindi
दुरंतो एक्सप्रेस के टॉयलेट में बर्तन धोए जा रहे थे। Image Source : REPORTER INPUT

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) को नोटिस जारी किया है। नोटिस भेजने की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोप है कि ट्रेन नंबर 12223 LTT-ERS दुरंतो एक्सप्रेस में कैटरिंग स्टाफ ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धो रहा था। FSSAI ने कहा कि यह खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई के नियमों का उल्लंघन है।

IRCTC पर FSSAI का एक्शन

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (लाइसेंसिंग और रजिस्ट्रेशन ऑफ फूड बिजनेस) रेगुलेशन, 2011 के शेड्यूल-4 के अनुसार, खाद्य कारोबार संचालकों को खाना बनाने, संभालने, बर्तन धोने और सफाई की प्रक्रिया पूरी तरह स्वच्छ तरीके से करनी होती है, ताकि भोजन और उससे जुड़े बर्तन या सतह दूषित न हों।  

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के माध्यम से FSSAI के संज्ञान में यह बात आई कि ट्रेन संख्या 12223 – LTT ERS Duronto में खानपान सेवाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों को ट्रेन के शौचालय के अंदर ही खानपान सेवा में लगे कर्मचारियों/ठेके पर रखे गए कर्मियों द्वारा धोया जा रहा है। वीडियो में दिखाई गई घटना के संबंध में FSSAI ने IRCTC से तथ्यात्मक जवाब और स्पष्टीकरण मांगा है।

यह भी पढ़ें-

Video : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के टॉयलेट से फ्लश टैंक चुरा ले गए लोग, बुरा हाल देख आपको भी आएगा गुस्सा

Video : ट्रेन में टॉयलेट के पास फर्श पर सो रहे थे जवान, TTE ने तुरंत किया ऐसा इंतजाम; देखकर दिल खुश हो जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत