1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Go Air की अहमदाबाद मुंबई फ्लाइट लेट होने से यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर किया हंगामा

Go Air की अहमदाबाद मुंबई फ्लाइट लेट होने से यात्री परेशान, एयरपोर्ट पर किया हंगामा

 Reported By: Nirnay Kapoor @nirnaykapoor
 Published : Apr 28, 2023 11:20 am IST,  Updated : Apr 28, 2023 03:04 pm IST

टेक ऑफ में करीब साढ़े चार घंटे की देरी का गुस्सा यात्रियों के चेहरे पर साफ झलक रहा था। परेशान यात्रियों के पास इंतजार के अलावा कोई विकल्प भी नहीं था।

अहमदाबाद एयरपोर्ट- India TV Hindi
अहमदाबाद एयरपोर्ट Image Source : इंडिया टीवी

अहमदाबाद: गो एयर की अहमदाबाद-मुंबई फ्लाइट लेट होने से बृहस्पतिवार को यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट के गेट नंबर तीन पर हंगामा किया। दरअसल, गो एयर की G8 459 फ्लाइट को सुबह 8.55 पर अहमदाबाद से मुंबई के लिए टेक ऑफ करना था। तय समय पर यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार करने लगे। फिर पता चला कि यह फ्लाइट 12.55 पर टेक ऑफ करेगी जाएगी। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। 

इसी बीच 12.20 मिनट पर अचानक यात्रियों को यह बताया गया कि विमान ने अभी मुंबई से उड़ान नहीं भरी है। यह जानकारी मिलते ही यात्री भड़क गए। क्योंकि विमान के आने तक का इंतजार और लंबा हो जाता। यात्रियों ने एयरपोर्ट के गेट नंबर तीन पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद यात्रियों को बताया गया कि विमान 1.30 बजे टेक ऑफ करेगा।

 गो एयर की तरफ से इस घोषणा के बाद यात्री शांत हुए और विमान के टेक ऑफ का इंतजार करने लगे। विमान ने 1.30 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। टेक ऑफ में करीब साढ़े 4 घंटे की देरी का गुस्सा यात्रियों के चेहरे पर साफ झलक रहा था। परेशान यात्रियों के पास इंतजार के अलावा कोई विकल्प भी नहीं था। कई यात्रियों ने ट्विटर पर भी अपनी परेशानी को शेयर किया। बाद में गो एयर प्रबंधन की तरफ से इस देरी के लिए यात्रियों से माफी मांगी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत