1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हॉस्टल में जबरन घुसा युवक, नहाती हुई छात्राओं का वीडियो बनाने की कोशिश की, जानें पूरा मामला

हॉस्टल में जबरन घुसा युवक, नहाती हुई छात्राओं का वीडियो बनाने की कोशिश की, जानें पूरा मामला

 Published : May 26, 2025 08:44 am IST,  Updated : May 26, 2025 08:57 am IST

गोवा में युवक पर हॉस्टल में जबरन घुसकर नहाती हुई छात्राओं का Video बनाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। आरोपी गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में MBBS के अंतिम वर्ष का छात्र है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS/FILE

गोवा से अपराध की हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां डेंटल कॉलेज के छात्रावास यानी हॉस्टल में कथित तौर पर एक युवक ने जबरन घुसकर छात्राओं की नहाते समय वीडियो बनाने की कोशिश की है। इस घटना के सामने आने के बाद और इसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

MBBS के छात्र पर लगा आरोप

डेंटल कॉलेज के छात्रावास में कथित तौर पर घुसने और नहाते समय छात्राओं का वीडियो बनाने की घटना का आरोप जिस युवक पर लगा है वह गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में MBBS के अंतिम वर्ष का छात्र है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस मामले के संबंध में आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अगासैम पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया है कि आरोपी छात्र के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि "मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज पणजी के पास बम्बोलिम गांव में अगल-बगल में ही है। ये घटना 19 मई को रात के समय 9.45 बजे से 10 बजे के बीच घटी है। आरोपी छात्र हॉस्टल की बिल्डिंग के परिसर में जबरन घुस आया था। इसके बाद उसने मोबाइल फोन से छात्राओं की नहाते समय वीडियो बनाने की कोशिश की।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- ज्योति मल्होत्रा के फोन से बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी यूट्यूबर के साथ मिलकर कर रही थी ये काम

हिमाचल के डीजीपी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव से की शिमला एसपी की शिकायत, कहा- ये राज्य-केंद्र के बीच तनाव करा रहे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत