1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लूथरा ब्रदर्स को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया; कल थाईलैंड से दिल्ली लाया गया था

लूथरा ब्रदर्स को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया; कल थाईलैंड से दिल्ली लाया गया था

 Published : Dec 17, 2025 09:22 am IST,  Updated : Dec 17, 2025 07:01 pm IST

गोवा के चर्चित अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स को आज दिल्ली से गोवा लाया गया हैं। 6 दिसंबर की रात गोवा के नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी। उस नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा हादसे के तुरंत बाद दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे।

luthra brothers- India TV Hindi
गोवा नाइट क्लब हादसे के आरोपी हैं लूथरा ब्रदर्स। Image Source : PTI

गोवा नाइट क्लब में हुए हादसे के बाद से फरार चल रहे लूथरा ब्रदर्स को मंगलवार को थाईलैंड से वापस भारत लाया गया। कल ही दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। आज गोवा पुलिस दोनों भाइयों को फ्लाइट से गोवा लेकर आई। गोवा की स्थानीय अदालत में दोनों को पेश किया गया। यहां कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि अब तक मिले दस्तावेजों और बयानों ने मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किए हैं।

बता दें कि 6 दिसंबर की रात गोवा के बर्च नाइट क्लब में भीषण आग लग गई थी जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद से ही दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे लेकिन उन्हें थाईलैंड में ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया जिसके बाद दोनों को कल भारत लाया गया।

गोवा जाने से पहले की तस्वीर आई सामने-

गोवा जाने से पहले एयरपोर्ट पर सिर झुकाकर बैठे लूथरा ब्रदर्स की तस्वीर सामने आई है। उनके साथ गोवा पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। लूथरा ब्रदर्स ने फोटो खिंचवाने से बचने के लिए अपना सिर झुका लिया।

परिजनों को देख खुद को संभाल नहीं पाए लूथरा ब्रदर्स

इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद जब गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा की अपने परिजनों से मुलाकात हुई तो दोनों भाई फूट-फूटकर रोने लगे। परिजनों को देखकर वे खुद को संभाल नहीं पाए। 

luthra brothers
Image Source : REPORTER INPUTलूथरा ब्रदर्स

नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की गई जान

उत्तरी गोवा के आरपोरा गांव में स्थित नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के सह-मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 6 दिसंबर, 2025 की रात को लगी भीषण आग से संबंधित है। नाइट क्लब में लकड़ी की छत पर आग लग गई थी। धीरे-धीरे ये आग पूरे नाइट क्लब में फैल गई थी। इस भयंकर आग में  पर्यटकों और कर्मचारियों सहित 25 लोगों की जान चली गई थी। नाइट क्लब में आग लगने की जानकारी मिलते ही लूथरा ब्रदर्स ने तड़के ही दिल्ली से थाइलैंड की फ्लाइट पकड़ ली थी और वहां छिपने के लिए भाग गए थे।  

भारतीय एजेंसियों ने कसा शिकंजा

भारतीय एजेंसियों ने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए दोनों पर शिकंजा कसा और 11 दिसंबर को ही दोनों को रॉयल थाई पुलिस ने पकड़ लिया। भारत और थाईलैंड के बीच शानदार तालमेल की वजह से गोवा के गुनहगारों को भारत लाया जा सका। कल दोपहर 2 बजे दोनों को दिल्ली लाया गया जहां इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहले से ही गोवा पुलिस इंतजार कर रही थी। जैसे ही दोनों भाई दिल्ली पहुंचे गोवा पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया फिर मेडीकल हुआ, कोर्ट में पेशी हुई और उसके बाद दो दिन की ट्रांज़िट रिमांड। अब गोवा में सख्त पूछताछ की बारी है।

यह भी पढ़ें-

जब जल रहा था गोवा का नाइट क्लब, तब लूथरा ब्रदर्स शादी को कर रहे थे एंजवॉय, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

हिरासत में लिए जाने के बाद सामने आई लूथरा ब्रदर्स की तस्वीर, थाई इमिग्रेशन कंट्रोल सेंटर में यूं आए नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत