1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा नाइट क्लब हादसे का नया वीडियो, आग में फंसे दिखे लोग, भगोड़े मालिकों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

गोवा नाइट क्लब हादसे का नया वीडियो, आग में फंसे दिखे लोग, भगोड़े मालिकों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

 Reported By: Anamika Gaur,  Abhay Parashar Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 08, 2025 11:58 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 11:58 am IST

पुलिस को आशंका है कि क्लब के मालिक विदेश भाग सकते हैं। इस वजह से उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। इस बीच हादसे का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग आग में फंसे हुए नजर आ रहे हैं।

night club fire- India TV Hindi
नाइट क्लब में आग Image Source : REPORTER INPUT

गोवा के उत्तरी इलाके में नाइट क्लब में आग का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लोग आग में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। इस क्लब के मालिकों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि क्लब के मालिक विदेश भाग सकते हैं। इसी वजह से उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है। क्लब के मालिक सौरभ लूथरा को पकड़ने के लिए गोवा पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। सौरभ लूथरा के दिल्ली में भी कुछ रेस्टोरेंट्स हैं, फिलहाल इसकी लोकेशन ट्रेस नही हो सकी है। सौरभ का फोन बन्द है। गोवा पुलिस इसके कुछ जानकारों के संपर्क में है।

इस हादसे को लेकर पहली बार क्लब मैनेजमेंट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है। क्लब की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "मैनेजमेंट को बिर्च में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अनेक जीवनों के असमय निधन पर गहरा शोक है और वह इस त्रासदी से अत्यंत व्यथित है। असीम पीड़ा और दुःख की इस घड़ी में प्रबंधन मृतकों के परिजनों तथा घायलों के साथ पूरी संवेदनाओं के साथ एकजुट खड़ा है और अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता है। मैनेजमेंट यह भी सुनिश्चित करता है कि वह शोक-संतप्त एवं प्रभावित सभी व्यक्तियों को हर संभव सहायता, सहयोग और समर्थन प्रदान करेगा, ताकि वे इस गहन दुःख और कठिन समय से उबर सकें।"

अधिकारियों पर कार्रवाई

गोवा सरकार के डायरेक्टरेट ऑफ विजिलेंस ने फिशरीज डायरेक्टर और गोवा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तत्कालीन मेंबर सेक्रेटरी डॉ. शमिला मोंटेइरो को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उनके साथ अरपोरा-नागोआ⁠ के तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव रघुवीर डी बागकर और अपर निदेशक पंचायत के तत्कालीन निदेशक सिद्धि तुषार हरलंकर को भी सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, गोवा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से भोला नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है, जो गोवा क्लब के मालिकों के सम्पर्क में है। भोला का क्लब और मालिकों से कनेक्शन पता किया जा रहा है।

मैनेजमेंट की लापरवाही आई सामने

गोवा के बिर्च क्लब में न तो कोई फायर सेफ्टी अलार्म था और न कोई फायर एक्सटिंगुइशर था, जिससे शुरुआती समय में ही आग बुझा ली जाती। आग लगने पर कोई अनाउंसमेंट भी नहीं हुआ। आसपास बने दूसरे सिटिंग हट मे बहुत से लोग थे, जिन्हें बहुत देरी से पता चला कि आग लग गई है। तब तक आज की लपटे बढ़ने लगी थीं।

यह भी पढ़ें-

गोवा अग्निकांड के 25 मृतकों की लिस्ट आई सामने, दम घुटने से हुई थी 23 लोगों की मौत

 

गोवा अग्निकांड के बाद एक्शन में सरकार, जारी की एडवाइजरी; नाइट क्लब्स को जरूर मानने होंगे ये नियम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत