1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना को लेकर अच्छी खबर, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटी, इतने नए मामले आए

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटी, इतने नए मामले आए

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 27, 2022 11:40 am IST,  Updated : Dec 27, 2022 03:30 pm IST

कोरोना वायरस को लेकर अच्छी खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटी है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,77,459 पर पहुंच गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,421 रह गई है।

भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटी- India TV Hindi
भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटी Image Source : PTI

नई दिल्ली : कोरोना वायरस जहां चीन समेत दुनिया के अन्य देशों में कहर बरपा रहा है वहीं भारत में कोरोना को लेकर केंद्र और राज्य सरकारे अलर्ट मोड पर है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटी है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 157 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,77,459 पर पहुंच गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,421 रह गई है। 

एक्टिव मरीजों की संख्या 3,421

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,696 हो गई है। संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में एक नाम और जोड़ा है। अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,421 रह गई है, जो कुल मामलों का 0. 01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में सात मामलों की कमी दर्ज की गई है। 

साप्ताहिक संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत

देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 0.32 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 49,464 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। देश में अभी तक कुल 4,41,43,342 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.06 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। 

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत