1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जिस ग्राइंडर से यूरिया पीसता था मुजम्मिल, ऑटो ड्राइवर के घर से बरामद; NIA ने की कार्रवाई

जिस ग्राइंडर से यूरिया पीसता था मुजम्मिल, ऑटो ड्राइवर के घर से बरामद; NIA ने की कार्रवाई

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 21, 2025 02:34 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 02:34 pm IST

फरीदाबाद के धौज इलाके में एनआईए ने एक ऑटो ड्राइवर के घर से ग्राइंडर बरामद की है। जांच एजेंसियों को शक है कि इसी ग्राइंडर से मुजम्मिल यूरिया पीसने का काम करता था।

ऑटो ड्राइवर के घर से ग्राइंडर बरामद। - India TV Hindi
ऑटो ड्राइवर के घर से ग्राइंडर बरामद। Image Source : REPORTER INPUT

फरीदाबाद: दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए कार में धमाका मामले की जांच अभी भी जारी है। इस मामले में अब फरीदाबाद के धोज इलाके में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की टीम ने यहां धौज इलाके में एक टैक्सी ड्राइवर के घर से ग्राइंडर बरामद किया है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस ग्राइंडर का इस्तेमाल मुजम्मिल यूरिया पिसने के लिए करता था। इसी से ये लोग मिलकर विस्फोटक बनाने का काम करते थे। जिस हॉस्टल के कमरा नंबर 15 से 358 किलो विस्फोटक और आईईडी का समान बरामद हुआ था उसे तैयार करने के लिए मुज्जमिल इसी ग्राइंडर का इस्तेमाल करता था।

ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया

सूत्रों के मुताबिक फरीदाबाद के धौज इलाके से शब्बीर नाम के एक ड्राइवर को जांच एजेंसियों ने हिरासत में लिया। उसके घर से ग्राइंडर, आटा पीसने की चक्की और कुछ इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई है। इन मशीनों से मैटल को भी पीसा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक इन मशीन से डॉक्टर मुज्झमिल यूरिया पीसा करता था। इसके बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी से चुराया हुआ केमिकल मिलाकर विस्फोटक तैयार किया जाता था। डॉक्टर मुजम्मिल की निशानदेही पर इस ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

ऑटो ड्राइवर ने क्या बताया?

वहीं ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिए जाने के बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि मुजम्मिल ही ऑटो ड्राइवर के घर पर ये मशीन लेकर आया था। उसने कहा था उसकी बहन की शादी के लिए गिफ्ट देने के लिए लाया है। बाद में इन मशीनों को वो धौज ले गया और हॉस्टल के कमरा नंबर 15 में जहां से 358 किलो विस्फोटक मिला, वहीं पर वह इस मशीन से यूरिया पीसा करता था। फिलहाल जांच एजेंसियां इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसके अलावा इस धमाके से जुड़े लोगों को भी दबोचा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें-

मैं किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिलूंगा जो पार्टी को 1,000 रुपये का चंदा नहीं देगा: प्रशांत किशोर

नीरजा मोदी स्कूल में चौथी क्लास की छात्रा ने क्यों किया सुसाइड? CBSE की चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत