1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम: ट्रैफिक सिग्नल पर सांप दिखाकर लूट करने वाले 2 सपेरे गिरफ्तार, इस तरह देते थे घटना को अंजाम

गुरुग्राम: ट्रैफिक सिग्नल पर सांप दिखाकर लूट करने वाले 2 सपेरे गिरफ्तार, इस तरह देते थे घटना को अंजाम

 Published : Aug 21, 2023 07:43 pm IST,  Updated : Aug 21, 2023 07:43 pm IST

हरियाणा के गुरुग्राम में सांप दिखाकर लोगों से लूटपाट करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों लोग पेशे से सपेरे हैं।

snakes- India TV Hindi
सांप दिखाकर लूट करने वाले 2 सपेरे गिरफ्तार Image Source : REPRESENTATIVE PIC

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में साधु का भेष बनाकर और लोगों को सांपों से डराकर लूटने के आरोप में दो सपेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने यातायात सिग्नल पर कार या ऑटो रिक्शा में सवार कई लोगों पर सांप छोड़ कर उन्हें लूटा है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो सांप बरामद कर वन्य जीव विभाग को सौंप दिए हैं। 

पुलिस ने बताया कि 22 साल के रोहित नाथ और 26 साल के शाकिब नाथ को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला तब सामने आया जब 36 साल की सादिया वानी ने सेक्टर-53 थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि साधु के भेष में आए दो लोगों ने उन पर सांप छोड़ दिया और उनसे 2,000 रुपये लूट लिए। 

पुलिस ने क्या कहा?

उनकी शिकायत के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई जब वह ऑटो-रिक्शा में कहीं जा रही थी। सेक्टर-53 थाने के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया, “ संदिग्ध दिल्ली से गुरुग्राम आते थे और शहर के विभिन्न स्थानों पर यात्रियों को सांप दिखाकर लूटने के बाद वापस लौट जाते थे।” (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

मध्य प्रदेश: शख्स ने इंस्टाग्राम पर डाली ऐसी तस्वीर कि पुलिस को बचानी पड़ी उसकी जान, जानें क्या है पूरा मामला

भारत के सबसे बुजुर्ग हाथी 'बिजुली प्रसाद' की मौत, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत