1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नौकरानी के साथ संबंध बनाते समय आया हार्ट अटैक, पकड़े जाने के डर से शव को सड़क किनारे फेंका

नौकरानी के साथ संबंध बनाते समय आया हार्ट अटैक, पकड़े जाने के डर से शव को सड़क किनारे फेंका

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 25, 2022 02:17 pm IST,  Updated : Nov 25, 2022 02:17 pm IST

बेंगलुरू में सड़क किनारे मिले 67 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत की जांच में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत नौकरानी के साथ संबंध बनाते समय हुई है।

बेंगलुरू में सड़क किनारे मिला 67 वर्षीय व्यक्ति का शव।- India TV Hindi
बेंगलुरू में सड़क किनारे मिला 67 वर्षीय व्यक्ति का शव।

बेंगलुरू में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 67 साल के व्यक्ति का शव सड़क किनारे फेंका हुआ मिला। पुलिस जांच में यह पता चला कि व्यक्ति की मौत नौकरानी के साथ संबंध बनाने के दौरान हुई है। जिसके बाद नौकरानी ने पकड़े जाने के डर से अपने पति और भाई की मदद से व्यक्ति के शव को चादर और प्लास्टिक कवर से ढक कर सड़क किनारे फेंक दिया। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, जेपी नगर के रहने वाले बालासुब्रमण्यम का शव 17 नवंबर को सड़क किनारे से बरामद किया गया। पुलिस ने जांच शुरू करने के बाद पता चला कि वह एक दिन पहले घर से निकला था। अपने पोते को बैडमिंटन क्लास में छोड़ने के बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को फोन किया और कहा कि वह देर से घर आएगा। जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने सुब्रमण्यनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच में पाया कि वह अपनी प्रेमिका के घर गया था, जो उसकी नौकरानी भी थी। जांच में आगे खुलासा हुआ कि यौन संबंध बनाने के दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शख्स की पिछले साल एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई थी। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत