1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Happy New Year: साल 2023 का हुआ आगाज, दुनियाभर में मनाया जा रहा जश्न, सामने आईं तस्वीरें

Happy New Year: साल 2023 का हुआ आगाज, दुनियाभर में मनाया जा रहा जश्न, सामने आईं तस्वीरें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Updated : Jan 01, 2023 12:03 am IST

दुनियाभर में नए साल को लेकर उत्साह है। लोग तमाम तरीके से नए साल को सेलीब्रेट करने की तैयारी कर चुके हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में तो नए साल का जश्न भी शुरू हो गया है क्योंकि यहां सबसे पहले नए साल का आगाज हुआ है।

Happy New Year - India TV Hindi
न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न Image Source : AP

नई दिल्ली: साल 2022 बहुत ही अच्छी और बुरी यादों के साथ विदा होने वाला है और कुछ ही देर में नया साल 2023 शुरू होने वाला है। भारत समेत दुनियाभर में नए साल के जश्न को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नया साल शुरू भी हो गया है और आतिशबाजी के साथ लोगों ने यहां नए साल का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। वहीं भारत में भी लोग नए साल को लेकर तमाम तरह की तैयारी कर चुके हैं। यहां जानें दुनियाभर में मनाए जा रहे नए साल के जश्न से जुड़े सारे अपडेट्स- 

 

 

Happy New Year Live: 31 DEC 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 12:00 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    साल 2023 का हुआ आगाज

    भारत समेत दुनियाभर में नए साल 2023 का आगाज हो गया है। लोग नाच-गाकर और आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। दुनियाभर में उत्साह का माहौल है। 

     

  • 11:14 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    गोवा के पणजी में नए साल का जश्न

    गोवा के पणजी में नए साल का जश्न चल रहा है।

     

  • 8:39 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली: नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट पहुंचे

    इंडिया गेट पर नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।

  • 7:47 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    यूपी: नए साल से पहले वाराणसी के घाटों पर जुटी भीड़

    नए साल से पहले शाम की प्रार्थना के लिए वाराणसी के घाटों पर बड़ी संख्या में भक्त जुटे हैं। 

  • 7:32 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का जश्न

    ऑस्ट्रेलिया में भी नए साल का जश्न मनाया जा रहा है और लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। 

  • 7:32 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    न्यूजीलैंड में मनाया जा रहा जश्न

    रंगीन लाइटों के साथ न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। यहां से जो तस्वीरें सामने आई हैं वो आपका मन मोह लेंगी। 

  • 7:31 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दुनियाभर में नए साल की धूम

    न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का आगाज हो गया है। यहां नए साल का शानदार तरीके से स्वागत हुई है और आतिशबाजी के साथ लोग जश्न मना रहे हैं। 

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत