1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये कैसा शिवभक्त! बीच चौराहे पर कांवड़िये ने अपने ही गले पर चाकू से किए कई वार, जानिए फिर क्या हुआ-VIDEO

ये कैसा शिवभक्त! बीच चौराहे पर कांवड़िये ने अपने ही गले पर चाकू से किए कई वार, जानिए फिर क्या हुआ-VIDEO

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 15, 2025 04:57 pm IST,  Updated : Jul 15, 2025 05:11 pm IST

शिव भक्त कांवड़िये ने अपने ही गले पर चाकू से कई वार किए। इस बीच उसके साथ चल रहे अन्य कांवड़ियों ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की। घटनास्थल पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई।

खुद के चाकू के हमले से घायल कांवड़िया- India TV Hindi
खुद के चाकू के हमले से घायल कांवड़िया Image Source : INDIA TV

हरिद्वार के ज्वालापुर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक शिवभक्त ने चाकू से खुद का गला रेत कर आत्महत्या करने की कोशिश की। रोहतक के रहने वाले 23 वर्षीय प्रवीण कुमार ने रेड लाइट पर खुद के गले पर चाकू से मारकर लहूलुहान कर लिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

पुलिस ने बताया कि ज्वालापुर के जुर्स कंट्री बीच चौराहे के रेड लाइट पर कांवड़ यात्रा के दौरान उसने अपना गला काटा है। घायल अवस्था में शिवभक्तों ने मौके पर उसकी मदद की। तुरंत ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। 

आत्महत्या की कोशिस का पता लगा रही पुलिस

108 एंबुलेंस सेवा से घायल कांवड़िया प्रवीण को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान कई टांके लगाए हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस की टीम आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह का पता लगा रही है, जो कि अभी तक रहस्य बनी हुई है।

कौन होते हैं कांवड़िया?

बता दें कि कांवड़िया शिव की भक्ति में कांवड़ यात्रा करते हैं। यह यात्रा मुख्य रूप से सावन महीने में की जाती है। कांवड़िया गंगा नदी से जल लेकर, कांवड़ (एक बांस के डंडे पर टंगे दो बर्तनों) में भरकर पैदल यात्रा करते हैं। इस जल को शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं। 

नंगे पांव चलते हैं कांवड़िये

कांवड़िये अक्सर नंगे पांव चलते हैं। भगवा वस्त्र पहनते हैं। यात्रा के दौरान भक्ति भजन गाते हैं। कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति समर्पण, तपस्या और श्रद्धा का प्रतीक मानी जाती है। यह परंपरा उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, और बिहार में बहुत लोकप्रिय है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत