1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: भिवानी खनन क्षेत्र में लैंडस्लाइड, मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हरियाणा: भिवानी खनन क्षेत्र में लैंडस्लाइड, मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2022 01:28 pm IST,  Updated : Jan 01, 2022 05:10 pm IST

इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर है। घटनास्थल पर राहल और बचाव का काम जारी है। मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है।

हरियाणा के भिवानी में लैंडस्लाइड, मलबे में कई लोग दबे, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- India TV Hindi
हरियाणा के भिवानी में लैंडस्लाइड, मलबे में कई लोग दबे, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Image Source : PTI

Highlights

  • मलबे में आठ से 10 गाड़ियों के दबने की खबर
  • मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी

Haryana Bhiwani landslide:  हरियाणा के भिवानी में खनन के दौरान लैंड स्लाइड से मलबे में कई लोग दब गए हैं। इस हादसे में 4 लोगों की मौत होने की खबर है। घटनास्थल पर राहल और बचाव का काम जारी है। मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है।

यह हादसा भिवानी जिले में दादम खनन क्षेत्र के तोशम ब्लॉक में हुआ।  करीब आधा दर्जन डंपर तथा कुछ मशीन भी मलबे में दब गई हैं। तोशम पुलिस थाने के निरीक्षक सुखबीर ने कहा, ‘‘इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है और बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया, CM खट्टर से की बात 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के भिवानी जिले में एक खनन स्थल पर हुए भूस्खलन की घटना पर शनिवार को दुख जताया और राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से हादसे के बारे में बात की। शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हरियाणा के भिवानी जिले में खनन स्थल पर भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है, मैंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगा हुआ है, अधिक से अधिक लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। मैं घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।’’ पुलिस ने बताया कि तोशाम ब्लॉक में भूस्खलन होने के बाद करीब आधा दर्जन डंपर (ट्रक) और कुछ मशीन मलबे के नीचे दब गई।

सीएम खट्टर ने जताया शोक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घटना पर खेद जताते हुए कहा है कि भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण भूस्खलन दुर्घटना से दुखी हूं। मैं त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।

हरियाणा के मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा है,  "कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन अस्पताल में भर्ती हैं, दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत