1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Haryana News: नाबालिग को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में स्पा संचालक समेत चार पर मामला दर्ज

Haryana News: नाबालिग को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में स्पा संचालक समेत चार पर मामला दर्ज

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 15, 2022 11:55 pm IST,  Updated : Sep 15, 2022 11:55 pm IST

Haryana News: लड़की ने कहा कि पहली बार जब वह पुलिस के पास गई थी तो उसे झूठ बोलने के लिए मजबूर किया गया कि वह एक आरोपी रूबल से प्यार करते है जिसने उससे शादी का वादा भी किया है।

Four including spa operator booked for pushing minor into prostitution- India TV Hindi
Four including spa operator booked for pushing minor into prostitution Image Source : PTI

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्थानीय स्पा में 14 वर्षीय लड़की के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्पा के संचालकों ने आरोपियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए लड़की पर दबाव बनाया था। इस संबंध में सेक्टर-51 महिला पुलिस थाने में बुधवार रात चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों में स्पा चलाने वाली महिला भी शामिल है। पीड़िता ने कहा कि पुलिस में दर्ज कराई गई उसकी यह दूसरी शिकायत है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने कहा कि पहली बार जब वह पुलिस के पास गई थी तो उसे झूठ बोलने के लिए मजबूर किया गया कि वह एक आरोपी रूबल से प्यार करते है जिसने उससे शादी का वादा भी किया है। इसके बाद मामला रफादफा कर दिया गया था। लड़की ने कहा कि आरोपी ने बाद में उससे शादी करने से इनकार कर दिया और उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अभी तक अपनी असली उम्र के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिया है और यह पता लगाया जाना बाकी है कि वह नाबालिग है या नहीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे तथ्यों की जांच कर रहे हैं और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत