1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Haryana News: हरियाणा में आतंकी हमले का खतरा! पाक खुफिया एजेंसी ISI कर रही प्लानिंग, फरीदाबाद पुलिस ने किया अलर्ट

Haryana News: हरियाणा में आतंकी हमले का खतरा! पाक खुफिया एजेंसी ISI कर रही प्लानिंग, फरीदाबाद पुलिस ने किया अलर्ट

 Reported By: Atul Bhatia
 Published : May 16, 2022 11:26 pm IST,  Updated : May 16, 2022 11:33 pm IST

हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा को लेकर राज्य में एहतियात बरतने को कहा है। वहीं आतंकी हमले के अलर्ट पर फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि पंजाब में हालही में हुई घटनाओं को देखते हुए एनसीआर एरिया में सतर्कता बढ़ाई गई है।

Threat of terrorist attack in Haryana - India TV Hindi
Threat of terrorist attack in Haryana  Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • हरियाणा में आतंकी हमले का मंडरा रहा खतरा
  • पाक खुफिया एजेंसी ISI कर रही प्लानिंग
  • फरीदाबाद पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Haryana News: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI आतंकी वारदात को अंजाम दे सकती है। इस बारे में फरीदाबाद पुलिस ने अलर्ट भी जारी किया है। ये अलर्ट फरीदाबाद पुलिस ने तमाम विभागों को भेजा है और कहा है कि संदिग्ध लोगों की बिल्डिंग में एंट्री पर नजर बनाए रखें। 

हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा को लेकर राज्य में एहतियात बरतने को कहा है। वहीं आतंकी हमले के अलर्ट पर फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि पंजाब में हालही में हुई घटनाओं को देखते हुए एनसीआर एरिया में सतर्कता बढ़ाई गई है। फरीदाबाद पुलिस ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सभी थाना प्रबंधक द्वारा एरिया के लोगों और RWA प्रमुख वगैरह को सुरक्षा के नजरिए से आगाह किया है।

किरायेदारों, ड्राइवर, सहायक, मेड वगैरह का कराएं वेरिफिकेशन 

पुलिस का कहना है कि लोगों को ये बताया जा रहा है कि वे अपने एरिया के किरायेदारों, ड्राइवर, सहायक, मेड वगैरह का वेरिफिकेशन कराएं। अगर कोई बाहरी,अजनबी एवं संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिले तो पुलिस को बताएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत