1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Hemant Soren: स्कूली छात्रा को जलाया, दलित बेटी का रेप कर पेड़ से लटकाया...CM साहब बोले- ये तो होता रहता है

Hemant Soren: स्कूली छात्रा को जलाया, दलित बेटी का रेप कर पेड़ से लटकाया...CM साहब बोले- ये तो होता रहता है

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 04, 2022 10:32 pm IST,  Updated : Sep 05, 2022 06:20 am IST

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दुमका जिले में एक पेड़ से लटकी एक नाबालिग लड़की की मौत पर असंवेदनशील प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वह कहां नहीं होती हैं?"

Hemant Soren- India TV Hindi
Hemant Soren Image Source : ANI

Highlights

  • झारखंड के दुमका में 10 दिन में दो हत्याएं हुई
  • हत्याओं के बाद सीएम का विवादित बयान आया
  • कहा- दुर्घटनाएं होती रहती हैं, वह कहां नहीं होती हैं

Hemant Soren: झारखंड के दुमका जिले में 10 दिनों में नाबालिग लड़कियों के साथ रेप और मर्डर की दो घटनाएं सामने आई। दोनों घटनाओं के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने बेहद ही विवादित टिप्पणी की है। सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बोलकर नहीं आती हैं। घटनाएं तो होती रहती हैं, इनको किस तरह से लिया जाए। सीएम ने कहा कि इस मामले में मेरी जो भी सोच थी उससे आप लोगों को पहले ही अवगत करा दिया है। इसके पहले सीएम ने अपने फेसबुक पेज पर यह लिखा था कि झारखंड में हुए इन दोनों घटनाओं से वह बेहद दुखी हैं और दोषियों के उपर सख्त-सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

सीएम ने ट्विट कर दी थी नसीहत

दुमका में रेप और हत्या के मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके कहा था कि एक भाई, बेटा और पिता होने के नाते मेरा मानना है कि सभ्य समाज में किसी भी प्रकार के अपराध को स्वीकार नहीं किया जा सकता। देश और समाज तभी मजबूत होगा जब लोगों के बीच जाति, नस्ल और रंग का भेद भुलाकर उनके बीच सामाजिक भाईचारे को सर्वोच्च स्थान दिया जाए। आज के परिवेश में यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है कि हम सभी मिलकर देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाले लोगों के मंसूबों पर पानी फेरें और राष्ट्र निर्माताओं के मजबूत राष्ट्र के सपनों को साकार करें।

बीजेपी का पलटवार

दुमका मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ है। बहनों के साथ लव जिहाद हो रहा है। उसके बाद बलात्कार करने के बाद हत्या की जा रही हैं और मुख्यमंत्री जी की प्रतिक्रिया.... ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं। ऐसी संवेदनहीनता का परिचय झारखंड को शर्मसार करने वाला वक्तव्य है।

पिछले 10 दिन में दो हत्याएं हुई

पहला केस - आदिवासी लड़की से रेप, प्रेगनेंट हुई तो मार कर पेड़ से लटकाया

झारखंड के दुमका में एक दलित नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई थी। घटना 3 सितंबर की है। आरोपी लड़की से काफी समय से रेप कर रहा था, जब लड़की प्रेगनेंट हो गई तो आरोपी ने उसका गला दबाकर उसे मार डाला। हत्या सुसाइड लगे इसलिए लड़की को पेड़ से लटका दिया। लड़की आदिवासी है और लड़के का नाम अरमान अंसारी है।

दूसरा केस - लड़की ने बात करने से मना किया तो जिंदा जलाया

झारखंड के दुमका में लड़की ने बात करने से मना किया तो युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 12वीं में पढ़ने वाली लड़की पांच दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ती रही। आरोपी युवक का नाम शाहरुख है। आरोपी लड़की को रास्ते में आते-जाते छेड़ते रहता था और उस पर उससे बात करने का दबाव बनाता था। जब लड़की ने मना किया तो आरोपी ने 23 अगस्त की सुबह पांच बजे के आसपास उसके कमरे में पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। लड़की बुरी तरह से जल गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो वह हंसता रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत