1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, नशा मुक्ति के लिए राज्य में बनाएंगे अत्याधुनिक नशामुक्ति केंद्र

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, नशा मुक्ति के लिए राज्य में बनाएंगे अत्याधुनिक नशामुक्ति केंद्र

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : May 14, 2023 09:25 am IST,  Updated : May 14, 2023 09:25 am IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया है कि सरकार नशे की चपेट में आए युवाओं को इस लत से मुक्त कराने और उनके पुनर्वास के लिए एक नीति बनाएगी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू Image Source : FILE PHOTO

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया है कि सरकार नशे की चपेट में आए युवाओं को इस लत से मुक्त कराने और उनके पुनर्वास के लिए एक नीति बनाएगी। सरकार की ओर से यहां जारी एक बयान के अनुसार, इस नीति संबंधी एक मसौदे को लेकर बैठक भी हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं का जीवन मोबाइल फोन तक सिमटकर रह गया है, जिसके कारण वे नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। 

बनेगा अत्याधुनिक नशामुक्ति-सह-पुनर्वास केंद्र 

हिमाचल प्रदेश के सीएम ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को नशे के चंगुल में फंसने से बचाने के लिए कड़े कदम उठा रही है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान के सहयोग से राज्य में एक अत्याधुनिक नशामुक्ति-सह-पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जाएगा। 

नशा मुक्ति केंद्र में मिलेगी पेशेवर ट्रेनिंग
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस केंद्र के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए और कहा कि इस केंद्र में रह रहे युवाओं को पेशेवर प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह उनके खोए हुए आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उनका मार्गदर्शन करेगा। सीएम सुक्खू ने कहा कि इन लोगों को सामान्य जीवन में लौटने में सक्षम बनाने के लिए उन्हें परिवार और समाज से जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-

इस कैंडिडेट ने पहली बार लड़ा चुनाव और सीधे पूर्व सीएम शेट्टार को हराया, जीत का मार्जिन भी बहुत बड़ा  

कर्नाटक में बीजेपी की हार पर बोले JDU अध्यक्ष ललन सिंह- अब नहीं चलेगी धार्मिक गुंडागर्दी 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत