1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह को हुआ कोरोना, खुद को किया आइसोलेट

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह को हुआ कोरोना, खुद को किया आइसोलेट

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 19, 2022 10:29 am IST,  Updated : Dec 19, 2022 10:39 am IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू Image Source : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली है। ये हिमाचल प्रदेश के 15वां मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं  मौजूदा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री बने हैं। 11 दिसंबर को शिमला के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था, इसमें कांग्रेस आलाकमान के सभी बड़े नेता शामिल हुए थे। 

इंडिया टीवी से कही ये बात

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीएम बनने की घोषणा के बाद इंडिया टीवी को बताया था कि "सबसे पहले मैं हिमाचल प्रदेश के 70 लाख लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं कि 5 साल के बाद कांग्रेस पार्टी को दोबारा मौका दिया है। कांग्रेस पार्टी ने जो वादे किए हैं उनको अक्षरश: लागू करना हमारा दायित्य है और कर्तव्य है। 

कांग्रेस को बताया था महान पार्टी

उन्होंने कहा था, ''मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपने छात्र जीवन से ही NSUI और फिर युवा कांग्रेस से जुड़ा। मुझे NSUI, युवा कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने का मौका मिला। इस महान कांग्रेस पार्टी ने मुझे हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है।''

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत