1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल के डलहौजी में भयानक हादसा टला..., पर्यटकों से भरा वाहन नीचे लुढ़का, Video में देखें कैसे बची सबकी जान

हिमाचल के डलहौजी में भयानक हादसा टला..., पर्यटकों से भरा वाहन नीचे लुढ़का, Video में देखें कैसे बची सबकी जान

 Published : Dec 17, 2025 09:07 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 10:01 pm IST

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में बुधवार को एक भयानक हादसा टल गया है। यहां पर्यटकों से भरा एक वाहन अचानक से नीचे की तरफ लुढ़ककर खाई में जाने लगा। आइए Video में देखते हैं कि कैसे बची लोगों की जान।

Himachal Pradesh Dalhousie accident video- India TV Hindi
डलहौजी में बची पर्यटकों की जान। Image Source : REPORTER

हिमाचल प्रदेश का डलहौजी पर्यटन नगरी के नाम से मशहूर है। यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग यात्रा के लिए आते हैं। हालांकि, बुधवार को डलहौजी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचपुला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पर्यटकों का एक वाहन यात्रियों के सवार होते ही अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। राहत की बात ये रही है कि वाहन पेड़ के कारण खाई में गिरने से बच गया।

हादसे में कुछ पर्यटक घायल हुए

पर्यटकों के वाहन के सड़क से लुढ़कने के इस हादसे में कुछ पर्यटक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़े, जबकि कुछ पर्यटक खाई की ओर जा गिरे। हादसे में कुछ पर्यटक घायल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति संभल गई और कोई बड़ा जानलेवा हादसा नहीं हुआ।

घटना का वीडियो सामने आया

हिमाचल के डलहौजी में हुई इस चौंकाने वाली घटना का डराने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे वाहन लुढ़ककर नीचे की ओर आ रहा है और कैसे खाई में जाने से बचता है। वीडियो में लोग इस दौरान डर के मारे वाहन से नीचे कूदते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग और अन्य पर्यटक मदद के लिए पहुंचे।

डलहौजी के बारे में जानें

डलहौजी हिमाचल प्रदेश में बसा एक हिल स्टेशन है। ये क्षेत्र पांच पहाड़ियों (कथलॉग पोट्रीज़, तेहरा, बकरोटा और बोलुन) पर फैला है। डलहौजी का नाम 19वीं सदी के ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया है। ये शहर औपनिवेशिक वास्तुकला के आकर्षण से भरा है और काफी खूबसूरत है। सड़क मार्ग से डलहौजी दिल्ली से 555 किलोमीटर की दूरी पर है। (रिपोर्ट: सुभाष महाजन)

ये भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने बदमाश को खदेड़ा, नाले में फंसी कार तो तलवार-ड्रग्स के साथ पकड़ा गया 'पप्पी'

इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, फ्लाइट्स के उड़ान में हो सकती है देरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत