1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेड़ से लटके मिले पति-पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चे, खौफनाक मंजर देखकर सहम गए लोग

पेड़ से लटके मिले पति-पत्नी और उनके 2 मासूम बच्चे, खौफनाक मंजर देखकर सहम गए लोग

 Published : Apr 02, 2023 05:37 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 05:37 pm IST

राजू राम का परिवार सामरबर गांव में रहता था और पहाड़ी कोरवा समुदाय से ताल्लुक रखता था। पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के दायरे में आता है। इसे राष्ट्रपति के दत्तक परिवार के रूप में भी जाना जाता है।

दंपति और उनके दो...- India TV Hindi
दंपति और उनके दो नाबालिग बच्चों के शव पेड़ से लटकते मिले (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव के बाहरी इलाके में रविवार को एक दंपति और उसके दो नाबालिग बच्चों के शव पेड़ से लटकते मिले। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को आशंका है कि दंपति ने अपने बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि बागीचा थाना क्षेत्र के सामरबर गांव के बाहरी इलाके में 28 वर्षीय राजू राम, उसकी पत्नी भिनसारीं बाई (22), पांच साल की बेटी देवंती बाई और तीन साल के बेटे देवन साईं के शव एक पेड़ से लटकते पाए गए।

कोरवा समुदाय से ताल्लुक रखता था परिवार

राजू राम का परिवार सामरबर गांव में रहता था और पहाड़ी कोरवा समुदाय से ताल्लुक रखता था। पहाड़ी कोरवा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के दायरे में आता है। इसे राष्ट्रपति के दत्तक परिवार के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में एक साथ ही परिवार के चार लोगों की आत्महत्या करने से अधिकारियों में हड़कंप भी मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें-

दंपति ने आत्महत्या करने से पहले की बच्चों की हत्या?
अधिकारी के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दंपति ने आत्महत्या करने से पहले अपने बच्चों की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हालांकि, मौत की असली वजह मामले की गहन जांच के बाद ही पता चल सकेगी। अधिकारी के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना के संबंध में जल्द मुकदमा दायर किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत