1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'अतुल सुभाष नहीं बनूंगा, अंत तक लड़ूंगा', पत्नी के प्रति 'क्रूरता' के आरोपी ओएएस अधिकारी ने कहा

'अतुल सुभाष नहीं बनूंगा, अंत तक लड़ूंगा', पत्नी के प्रति 'क्रूरता' के आरोपी ओएएस अधिकारी ने कहा

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 01, 2025 09:42 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 09:42 pm IST

ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के अधिकारी की पत्नी, जो एक सरकारी इंजीनियर हैं, ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारी ने अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें पुलिस, न्यायपालिका और सबसे बढ़कर भगवान जगन्नाथ पर पूरा भरोसा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : SORA AI

भुवनेश्वर: पत्नी और नवजात बेटे के प्रति ‘‘क्रूरता, लापरवाही और मानसिक उत्पीड़न’’ के आरोप का सामना कर रहे ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि वह अतुल सुभाष नहीं बनेंगे और अंत तक लड़ेंगे। अतुल सुभाष बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जिन्होंने पिछले साल पत्नी द्वारा प्रताड़ित किये जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी।

क्या है पूरा मामला?

ओएएस अधिकारी अपनी पत्नी द्वारा उनके खिलाफ की गई शिकायत के बाद जारी नोटिस के जवाब में यहां महिला पुलिस थाने में पेश होने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। अधिकारी की पत्नी, जो एक सरकारी इंजीनियर हैं, ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अधिकारी के खिलाफ बीएनएस और दहेज निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि उन्हें पुलिस, न्यायपालिका और सबसे बढ़कर भगवान जगन्नाथ पर पूरा भरोसा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘मैं अतुल सुभाष नहीं बनूंगा...मैं अंत तक लड़ूंगा। मुझे अदालत और भगवान जगन्नाथ पर पूरा भरोसा है।’’

हुबली में अतुल सुभाष जैसा एक और मामला 

ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के हुबली से भी सामने आया था जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी। फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले लिखे गए एक सुसाइड नोट में 40 साल के पेटुरु गोलापल्ली ने लिखा है कि उनकी कब्र पर लगे पत्थर में लिखा जाए, "मेरी पत्नी की प्रताड़ना की वजह से मेरी मौत हुई है।" इस साल जनवरी में हुबली के चामुंडेश्वरी नगर में हुई इस वारदात से इलाके को लोग सन्न रह गए थे। 40 वर्षीय पेटुरू गोलापल्ली ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह वारदात उस वक्त हुई जब परिवार के सदस्य चर्च गए हुए थे। मामले में सनसनीखेज मोड़ तब आया, जब पेटुरू के परिवार ने उसकी अंतिम इच्छा को सार्वजनिक किया।

परिवार ने पूरी की अंतिम इच्छा 

सुसाइड नोट में पेटुरू ने अपनी पत्नी पिंकी पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। उसने लिखा, "मेरी पत्नी की प्रताड़ना की वजह से मेरी मौत हुई है।" यही नहीं, उसने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की कि ताबूत और उसकी कब्र के पत्थर पर भी यही लिखा जाए।

क्या है अतुल सुभाष केस?

बता दें कि कर्नाटक के बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर 2024 को अपने अपार्टमेंट में सुसाइड किया था। अतुल ने 24 पेज का सुसाइड नोट छोड़ गया था। 90 मिनट का वीडियो भी बनाया था। इसमें पत्नी, सास, साला, चाचा ससुर और महिला जज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

अतुल सुभाष की तरह एक और पति ने की आत्महत्या, सुसाइड वीडियो में कहा- 'उसे ऐसा सबक सिखाना कि जीवनभर याद रहे'

अतुल सुभाष की मां को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, निकिता सिंघानिया के पास ही रहेगा AI इंजीनियर का बेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत