1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IAS vacant post: देश के विभिन्न राज्यों में IAS के 1472 और IPS के 864 पद खाली

IAS vacant post: देश के विभिन्न राज्यों में IAS के 1472 और IPS के 864 पद खाली

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 04, 2022 04:45 pm IST,  Updated : Aug 04, 2022 04:45 pm IST

IAS vacant post: सरकार ने गुरुवार को संसद में बताया कि विभिन्न राज्यों में एक जनवरी 2022 की स्थिति के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1,472 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 864 पद रिक्त हैं।

IAS/IPS- India TV Hindi
IAS/IPS

Highlights

  • विभिन्न राज्यों में IAS के 1,472 पद खाली
  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 864 पद रिक्त
  • IAS अधिकारियों की वार्षिक भर्ती संख्या को बढ़ाया गया

IAS vacant post: सरकार ने गुरुवार को संसद में बताया कि विभिन्न राज्यों में एक जनवरी 2022 की स्थिति के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1,472 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 864 पद रिक्त हैं। कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने उच्च सदन में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि IAS अधिकारियों की इष्टतम भर्ती को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने बासवान समिति की सिफारिशों के आधार पर वर्ष 2012 से सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से IAS अधिकारियों की वार्षिक भर्ती संख्या को बढ़ाकर 180 किया है।

सिंह ने कहा कि समिति ने यह भी सिफारिश की थी कि 180 से अधिक किसी भी संख्या के कारण गुणवत्ता से समझौता होगा। उसने कहा कि यह संख्या लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) की क्षमता से अधिक होगी तथा इससे IAS अधिकारियों विशेष रूप से भारत सरकार में वरिष्ठ पदों के करियर पिरामिड में विकृति उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि 2020 से सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से IPS के लिए भर्ती किए जाने वाले पदों की संख्या बढ़ाकर 200 की गई है।

पदों का खाली होना और भरा जाना एक सतत प्रक्रिया

कार्मिक राज्यमंत्री ने बताया कि दिनांक एक जनवरी 2022 तक की स्थिति के अनुसार, विभिन्न राज्यों में IAS में 1472 और IPS में 864 रिक्तियां हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रिक्तियों का उत्पन्न होना तथा उनका भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है। सरकार का यह प्रयास है कि संवर्गों में रिक्तियों को भरा जाए। संघ लोक सेवा आयोग प्रत्येक वर्ष IAS और IPS श्रेणी में सीधी भर्ती के आधार पर रिक्तियों को भरने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत