1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Alert: अगले 3-4 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है मौसम

IMD Weather Alert: अगले 3-4 घंटों में इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहने वाला है मौसम

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 29, 2023 08:50 am IST,  Updated : May 29, 2023 08:51 am IST

आईएमडी ने ये संभावना जताई है कि आज दिल्ली-NCR समेत 21 राज्यों में बारिश हो सकती है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और यूपी में आंधी, बारिश और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Weather - India TV Hindi
मौसम Image Source : FILE

नई दिल्ली: आज दिल्ली-NCR समेत 21 राज्यों में बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसकी संभावना जताई है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पिछले 24 घंटे में यहां 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी का कहना है कि सैटेलाइट इमेज यह दर्शाती है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 

आईएमडी के मुताबिक, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और यूपी में आंधी, बारिश और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने, तूफान और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 

आईएमडी का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 29 मई से उत्तर पश्चिम भारत को हिट कर सकता है। इसकी वजह से कई दिनों तक बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: 

प्रयागराज में माफिया खत्म नहीं हुआ! इस शख्स पर 1 करोड़ की रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप, 200 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क

सिद्धू मूसेवाला की हत्या को एक साल पूरा, इन तस्वीरों पर रोया था देश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत