1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी; यहां पर चलेगी लू

दिल्ली में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी; यहां पर चलेगी लू

 Published : Apr 29, 2025 07:01 am IST,  Updated : Apr 29, 2025 07:11 am IST

देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली में बूंदाबांदी हो सकती है। हरियाणा कुछ राज्यों में लू चलेगी।

दिल्ली में बदलने वाला है मौसम का मिजाज - India TV Hindi
दिल्ली में बदलने वाला है मौसम का मिजाज Image Source : FILE-PTI

नई दिल्लीः दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही शाम से बुधवार तक गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 29 अप्रैल यानी आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। 

यहां पर 2 मई तक बारिश का अलर्ट

 29 अप्रैल से 2 मई के दौरान पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे से हवाएं चल सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हो सकती है।

लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, सौराष्ट्र, मराठवाड़ा और कच्छ व कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।  वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 4 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 4 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत