1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, जानें यूपी और बिहार का कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, जानें यूपी और बिहार का कैसा रहेगा मौसम

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jan 19, 2024 06:44 am IST,  Updated : Jan 19, 2024 06:53 am IST

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। लोगों को गलन और ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में घना कोहरा देखने के मिला। ऐसे में आगामी दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMD Weather Forecast Today  delhi ncr weather forecast today up ka mausam bihar weather news- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी Image Source : PTI

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। देश के अलग-अलग राज्यों में भीषण ठंड देखने को मिल रही है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। इस कारण कई लोगों की झुलसने या दम घुटने के कारण मौत तक हो जा रही है। राजधानी दिल्ली में शीतलहर और गलन ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। दिल्ली में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इसे देखते हुए शुक्रवार और शनिवार को येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि आसमान साफ रहेंगे।

बिहार का कैसा रहेगा मौसम

बिहार में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही गुरुवार की सुबह से लेकर शाम तक राज्य में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से वाहन चलाने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़कों पर भी रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग ने कहा कि 22 जनवरी तक औरंगाबाद जिले में शीत दिवस और घने कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो राज्य के ज्यादातर जिलों में 22 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड रही है। यहां शीतलहर को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया जा चुका है। मौसम विभाग की माने तो अभी राज्य में ठंड का सितम जारी रहेगा। 19 जनवरी को राज्य में कई जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वांचल में लगातार पूरबा हवाएं चल रही हैं। हवाओं के असर के कारण कोहरा गायब हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 19 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर घना कोहरा और ठंड रहने की संभावना है। वहीं पश्चिम यूपी के अलग-अलग जिलों में तेज कोल्ड डे रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत