1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर में गर्मी का असर, जानें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर में गर्मी का असर, जानें यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों का हाल

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Dec 02, 2023 07:07 am IST,  Updated : Dec 02, 2023 07:14 am IST

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी देखने को मिल रहा है। शनिवार के दिन यहां आसमान साफ रहेगा। वहीं सुबह के दौरान हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। बता दें कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

IMD Weather Forecast Today delhi ncr weather forecast up ka mausam bihar ka weather- India TV Hindi
आज का मौसम Image Source : PTI

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर महीने में दिल्ली करीब 8 साल बाद इतनी गर्म लगने लगी है। एक दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली-एनसीआर में ऐसा देखने को मिल रहा है। कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर भारत में बढ़ती ठंड पर ब्रेक लग गई है। वहीं ला नीना के कारण भी सर्दियों में कम ठंड देखने को मिल रही है। वहीं शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के दौरान हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 5-6 दिसंबर तक कोहरा हल्का रहेगा। अगले 6-7 दिनों में मौसम में कुछ खास बदलाव देखने की संभावना नहीं है। 

कहां होगी बारिश, कहां होगी बर्फबारी

अगले 24 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश देखने को मिल सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रधेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों तथा मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यही नहीं बिहार, पूर्वी यूपी और पश्चिमी हिमालय में भी हल्की बारिश तथा पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में बल्की बर्फबारी की भी संभावना है। बता दें कि उत्तर भारत में फिलहाल कड़ाके की ठंड में कमी देखने को मिल रही है। इसका कारण है पश्चिमी विक्षोभ।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को राज्य में पूरे दिन सूरज देखने को मिला। वहीं यहां पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इस कारण ठंड का एहसास होने लगा है। बता दें कि शनिवार की सुबह कोहरा देखने को मिला। संभावना जताई जा रही है कि यहां तापमान में और गिरावट होगी। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। साथ ही शनिवार को राज्य में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत