1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: बंगाल में भारी बारिश, दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, जानें अपने राज्य का हाल

IMD Weather Forecast Today: बंगाल में भारी बारिश, दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, जानें अपने राज्य का हाल

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 27, 2024 07:52 am IST,  Updated : May 27, 2024 07:52 am IST

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान के कारण भीषण बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में इस साल का सबसे गर्म दिन 26 मई को दर्ज किया गया है। इस दौरान दिल्ली में सबसे अधिक तापमान मुंगेशपुर में दर्ज किया गया।

IMD Weather Forecast Today west bengal weather forecast delhi weather today bihar ka mausam up weath- India TV Hindi
आज का मौसम Image Source : PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हीटवेव और चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भीषण लू देखने को मिली। मुंगेशपुर में इस दौरान सर्वाधिक तापमान 48.3 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी एवं लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं हवा की रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटे की रहने वाली है। साथ ही 31 मई को हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। 

Related Stories

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम की अगर बात करें तो यहां भी भूषण लू और चिलचिलाती गर्मी का लोग सामना कर रहे हैं। इस बीच मॉनसून के लिए यूपी के लोगों को अभी एक महीने और इंतजार करना होगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी दो दिनों तक राज्य में पछुआ हवा के कारण ग्रीष्म लहर का प्रकोप बढ़ेगा। मगर दो दिन बाद पूर्वा हवाओं के चलने के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि इस दौरान उमस बढ़ जाएगी। वहीं रात के दौरान गर्मी में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर तक राज्य में बारिश होगी। 

बिहार का मौसम

बिहार में भी गर्मी और लू का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बता दें कि पिछले सप्ताह हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से गर्मी ने बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान रेमल का असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है। 27 मई को बिहार में मौसम बदलने वाला है। यहां पूर्वोंत्तर इलाके से शुरू होकर अगले 5-6 दिनों तक लगभग पूरे बिहार में इसका असर दिखेगा। इस दौरान कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो 27-28 मई के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश होने वाली है। 

पश्चिम बंगाल का मौसम

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का कहर जारी है। यहां भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। यहां हवा 120-130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जहां-तहां पेड़ उखड़े दिख रहे है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को बारिश का कहर जारी रहेगा और समय के साथ हवा की रफ्तार में भी कमी देखने को मिलेगी। चक्रवाती तूफान का असर खत्म होने के बाद हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत