1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Update: दिल्ली-UP-बिहार में आज भी गर्मी दिखाएगी हाई तेवर, कई राज्यों में चेलगी Heatwave, तो कहीं हो सकती है तेज बारिश

IMD Weather Update: दिल्ली-UP-बिहार में आज भी गर्मी दिखाएगी हाई तेवर, कई राज्यों में चेलगी Heatwave, तो कहीं हो सकती है तेज बारिश

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 13, 2023 08:26 am IST,  Updated : Jun 13, 2023 08:33 am IST

IMD Weather Update: दिल्ली में आज भी चिलचिलाती धूप का कहर जारी रहेगा। यहां दिनभर तेज गर्म हवाएं चलेंगी और उमस भी रहेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

IMD Weather Update: देश के कई हिस्से इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में चिलचिलाती धूप हो रही है। इसके साथ ही उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। उत्तराखंड में कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा साउथ के राज्य केरल और आंध्र प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से कई राज्यों का मौसम सुहाना हो गया है। 

दिल्ली में मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी मंगलवार को भी चिलचिलाती धूप का कहर जारी रहेगा। यहां दिनभर तेज गर्म हवाएं चलेंगी और उमस भी रहेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने यूपी में 15 जून को बारिश होने की संभावना जताई है।  

इन राज्यों में चलेगी हीट वेव

आने वाले 3-4 दिनों तक देश के 9 राज्यों में गर्मी के तेवर हाई रहने वाले हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। वहीं, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हीट वेव की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। हालांकि, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण ओडिशा में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

कहां-कहां हो सकती है बारिश?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा तूफान बिपरजॉय की वजह से महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार और सिक्किम में भी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही दिनभर मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान में भी तूफान की वजह से मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में 16-17 जून दक्षिण-पश्चिमी इलाके में तेज बारिश दर्ज होने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत