1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में लू की लहर, तो इन 13 राज्यों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी; जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

दिल्ली में लू की लहर, तो इन 13 राज्यों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी; जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 10, 2026 08:34 am IST,  Updated : May 10, 2026 08:41 am IST

Today's Weather: देशभर के 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, राजधानी दिल्ली में आज लू चलने के कारण भीषण गर्मी पड़ सकती है।

Rain alert- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

Today's Weather: देशभर के मौसम में इन दिनों उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां भीषण गर्मी का प्रकोप है, तो दूसरी तरफ तूफानी बारिश की चेतावनी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 10 मई के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

राजधानी दिल्ली का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में आज 10 मई को लू चलने के कारण भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

यूपी में उमस के बाद बारिश

उत्तर प्रदेश कई कई जिलों में उमस बढ़ने के बाद बारिश की संभावनी जताई गई है। यूपी में 12 से 14 मई के बीच बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में बारिश और तूफान का अलर्ट

बिहार में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 10 से 15 मई के बीच राज्य के कई हिस्से में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब में बारिश का अलर्ट

पंजाब में भी 10 से 14 मई के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, तरन तारन, मुक्तसर और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम

वहीं, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आज हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। जबकि 11 से 14 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें-

सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सुप्रिया सुले, एक्सीडेंट के बाद लिखा- "खौफनाक अनुभव"

"मेरा 90% काम समाजसेवा, इसलिए चुनाव प्रचार की जरूरत महसूस नहीं होती", पुणे में बोले नितिन गडकरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत