1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. थोड़ी राहत लेकर आएगा मई का महीना, अगले तीन दिन तक जारी रहेगा गर्मी का कहर, 6 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

थोड़ी राहत लेकर आएगा मई का महीना, अगले तीन दिन तक जारी रहेगा गर्मी का कहर, 6 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 27, 2026 07:16 am IST,  Updated : Apr 27, 2026 07:16 am IST

मौसम विभाग ने बताया है कि इस सप्ताह देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 2-3 डिग्री तक कम हो सकता है। हालांकि, उत्तर और मध्य भारत में तीन दिन तक हीटवेव का असर रहेगा।

Weather- India TV Hindi
हाथी को गर्मी से राहत दिलाने के लिए नहलाया युवक Image Source : PTI

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में हीटवेव का कहर जारी रहेगा। इसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर पूर्वी राज्यों में जारी बारिश का प्रभाव लगभग एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। गरज के साथ बिजली और तेज हवा का प्रभाव पूरे भारत में आने वाले एक सप्ताह तक देखने को मिलेगा। उत्तर पश्चिम भारत में 28 अप्रैल से 2 मई तक, मध्य भारत में 27 से 30 अप्रैल तक, दक्षिण भारत में 28 से 30 अप्रैल तक तेज हवा का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे में देश का मौसम

  • पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल और बिहार में एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। 
  • जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाकों में ओला वृष्टि भी हुई है। 
  • हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों पर भीषण लू का असर देखने को मिला है। 
  • पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कुछ-कछ इलाकों में हीटवेव का असर दिखा है। मध्य प्रदेश विदर्भ और बिहार में एक दो स्थानों में हीटवेव जारी है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर रातें भी बेहद गर्म रह रही हैं। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी एक दो स्थानों में पर रात में लू चल रही है।

राहत लेकर आएगा मई का महीना

आईएमडी के अनुसार 28 तारीख तक उत्तर पश्चिम भारत में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद 29 और 30 अप्रैल को तापमान 3-5 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं, 30 अप्रैल के बाद दो मई तक इसमें 2 से 3° तक बढ़ोतरी हो सकती है। देश के मध्य भाग में 27 अप्रैल तक तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन गरज के साथ तेज हवा के चलते 28 से 30 अप्रैल के बीच में 2 से 3° तक गिरावट देखने को मिलेगी। पूर्वी भारत में भी 26 तारीख तक तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद 27 अप्रैल से 1 मई के बीच 2 से 3° तक गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तर पूर्व भारत में 30 तारीख तक तापमान में 3 से 4° तक गिरावट हो सकती है। महाराष्ट्र में 1 मई तक पारा 2 से 3° तक कम गिर सकता है। गुजरात में 28 तारीख तक तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद 29 अप्रैल से 2 मई के बीच 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी। 

छह राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में भी हीटवेव के साथ ही रात में लू चल रही है। ऐसे में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में गरज के साथ बिजली, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश का प्रभाव अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय उसके साथ सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में भी देखने को मिल सकता है। गरज के साथ बिजली का प्रभाव उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में भीषण गर्मी

मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में एक दो स्थानों पर भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अब गर्मी की स्थिति थोड़ी कमजोर होगी, लेकिन उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में इसका प्रभाव जारी रहेगा। हीटवेव का प्रभाव जो सबसे ज्यादा विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है। गरज के साथ बिजली तेज हवा हो वृष्टि का प्रभाव जो है हमारा मुख्य रूप से झारखंड, पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है। भारी बारिश का प्रभाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-

अगले 3 दिन गर्मी ढाएगी 'भयंकर' सितम! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; 5 अहम उपाय भी बताए

असम सीएम की पत्नी से जुड़ा मामला: गुवाहाटी HC ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका तो पवन खेड़ा ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत