1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत, जानें यूपी-उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत, जानें यूपी-उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 29, 2023 07:47 pm IST,  Updated : Jun 29, 2023 07:47 pm IST

दिल्ली मौसम विभाग ने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश व हरियाणा के कई स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।

IMD Weather Update Rain in Delhi NCR gave relief to people from heat weather of UP Uttarakhand Bihar- India TV Hindi
दिल्ली एनसीआर में बारिश ने लोगों को गर्मी से दी राहत Image Source : PTI

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में गुरुवार की शाम बारिश देखने को मिली है। इस कारण दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया। बता दें कि सुबह से आसमान में बादल छाए रहे लेकिन उमस भरी गर्मी से अब लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर पहले ही भविष्यवाणी की गई थी जिसमें मौसम विभाग ने कहा था कि अगले एक घंटे में दिल्ली एनसीआर में बारिश होगी। दिल्ली मौसम विभाग ने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश व हरियाणा के कई स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है। 

दिल्ली में बारिश

गौरतलब है कि दिल्ली में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग की मानें तो 3 जुलाई तक दिल्ली में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं इस दौरान दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का कहना हा कि अगले 5 दिनों तक दिल्ली एनसीआर में तापमान 32 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा बीते दिनों बताया गया था दिल्ली और मुंबई में एक साथ मॉनसून की एंट्री हुई है। ऐसी घटना 62 सालों बाद देखने को मिली है। वहीं मुंबई में मॉनसून एक सप्ताह देरी से पहुंचा है। 

हरियाणा में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के सोहना, रेवाड़ी, बावल, नूंह में आज बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजस्थान के भिवाज़ी, तिजारा, खैरथल, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, महावा, मेहंदीपुर बालाजी के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। साथ ही मॉनसून के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गाय है। बता दें कि मुंबई में अबतक बारिश के कारण 10 लोगों की जान जा चुकी है। मौसम विबाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत