1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Independence Day: 15 अगस्त, 1947... जब भारत को मिली थी आजादी, तो दुनियाभर के अखबारों ने क्या छापा था? वक्त में पीछे जाकर खुद देखें

Independence Day: 15 अगस्त, 1947... जब भारत को मिली थी आजादी, तो दुनियाभर के अखबारों ने क्या छापा था? वक्त में पीछे जाकर खुद देखें

 Written By: Shilpa
 Published : Aug 15, 2022 11:08 am IST,  Updated : Aug 15, 2022 01:18 pm IST

Newspapers Reported India's Freedom: भारत के लिए आजादी का दिन काफी बड़ा था। जब आधी रात को पूरी दुनिया सो रही थी, तब भारत ने गुलामी की जंजीरें तोड़ीं और वो आजादी की खुली हवा में सांस ले रहा था। भारत की आजादी की खबर को दुनियाभर के अखबारों में छापा गया।

Mahatma Gandhi-Muhammad Ali Jinnah- India TV Hindi
Mahatma Gandhi-Muhammad Ali Jinnah Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आज भारत को अंग्रेजों से आजाद हुए 75 साल पूरे
  • 15 अगस्त, 1947 में अंग्रेजों से मिली थी आजादी
  • दुनियाभर के अखबारों में छपी थी आजादी की खबर

Newspapers Reported India's Freedom: आज देशभर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। हमारा देश आज के ही दिन यानी 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ था। इस बार स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर बड़ी ही धूमधाम से मन रहा है। 1947 में आजादी का दिन हमारे देश के लिए बेहद खुशी देने वाला था क्योंकि इसके लिए बहुत से लोगों ने अपनी जान कुर्बान कर दी थी। लेकिन इसी दिन से वो गहरा दर्द भी जुड़ा है, जो भुलाए नहीं भूला जा सकता। आजादी के बाद आधी रात को हमारे देश के दो हिस्से हो गए। पाकिस्तान नाम का एक नया देश इस्लाम के आधार पर बनाया गया, जो आज कंगाली के साए में जीने को मजबूर है। 

भारत के लिए आजादी का दिन काफी बड़ा था। जब आधी रात को पूरी दुनिया सो रही थी, तब भारत ने गुलामी की जंजीरें तोड़ीं और वो आजादी की खुली हवा में सांस ले रहा था। भारत की आजादी की खबर को दुनियाभर के अखबारों में छापा गया। चलिए आज आपको वक्त के पीछे ले जाते हैं और दिखाते हैं कि तब अखबारों ने भारत और उसकी आजादी को लेकर क्या कुछ छापा था। 

Indian Freedom Newspapers
Image Source : TWITTERIndian Freedom Newspapers

द टाइम्स ऑफ इंडिया- इस अखबार ने भारत की आजादी की खबर को पहले पन्ने पर जगह दी थी। अखबार में भारत के स्वतंत्रता दिवस की तारीख 15 अगस्त, 1947 देखी जा सकती है। इसने हेडिंग लिखी- 'Birth of India's Freedom', मतलब ये कि भारत की आजादी का जन्म। भारत को स्वतंत्रता मिल गई है।

Indian Freedom Newspapers
Image Source : TWITTERIndian Freedom Newspapers

हिंदुस्तान- हिंदी के दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान ने भी खबर को पहले पन्ने पर जगह दी और हेडिंग में लिखा, 'शताब्दियों की दासता के बाद भारत में स्‍वतंत्रता का मंगल प्रभात।' इसी हेडिंग के नीचे लिखा है, 'बापू की चिर तपस्‍या सफल।'

Indian Freedom Newspapers
Image Source : TWITTERIndian Freedom Newspapers

द हिंदुस्तान टाइम्स- इस अखबार ने पहले पन्ने पर खबर को स्थान देते हुए हेडिंग में लिखा है, 'India Independent: British Rule Ends' मतलब ये कि 'भारत स्वतंत्र हुआ, ब्रिटिश शासन समाप्त हुआ।'

Indian Freedom Newspapers
Image Source : TWITTERIndian Freedom Newspapers

द स्टेट्समेन- द स्टेट्समेन ने भारत की आजादी की खबर को पहले पन्ने पर छापा और हेडिंग दी, 'Two Dominions Are Born', मतलब ये कि दो देशों का जन्म हुआ। इसमें आगे लिखा है, 'Political Freedom for One-Fifth of Human Race' यानी दुनिया की कुल जनसंख्या के पांचवें हिस्से को राजनीतिक स्वतंत्रता मिली है। अखबार में एक तरफ प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर है और दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के पहले गवर्नर की। इसमें लिखा है, 'Power Assumed by Indians', मतलब ये कि भारत को शक्ति स्थानांतरित कर दी गई है।

Indian Freedom Newspapers
Image Source : TWITTERIndian Freedom Newspapers

गुजरात समाचार- गुजरात में छपने वाले गुजरात समाचार अखबार में गुजराती भाषा में पहले पन्ने पर लिखा है,  'गुलामी की स्‍याह रात का अंत-आजादी का उदय'। अखबार ने अपने नाम के बगल में लहराते तिरंगे की तस्वीर भी छापी है।

Indian Freedom Newspapers
Image Source : TWITTERIndian Freedom Newspapers

द वाशिंगटन पोस्ट- अमेरिका के दैनिक अखबार द वाशिंगटन पोस्ट ने भी खबर को पहले पन्ने पर जगह दी। हालांकि इसे दूसरे कॉलम में दिखाया गया। उसने हेडिंग में लिखा, 'India Achieves Sovereignty Amid Scenes of Wild Rejoicing', मतलब भारत ने संप्रभुता हासिल कर ली है।

Indian Freedom Newspapers
Image Source : TWITTERIndian Freedom Newspapers

द न्यूयॉर्क टाइम्स- अमेरिका के दूसरे अखाबर द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पहले पहन्ने पर खबर को स्थान दिया। उसने भारत और पाकिस्तान के बंटवारे वाला नक्शा छापा है। अखबार ने लिखा, 'Two Indian Nations Emerge on World Scene', यानी विश्व पटल पर दो भारतीय राष्ट्रों का जन्म हुआ। उसने बंटवारे के बाद जारी दंगों की जानकारी देते हुए आगे लिखा, 'India and Pakistan Become Nations; Clashes Continue' यानी भारत और पाकिस्तान दो देश बन गए हैं; दंगे जारी हैं। 

Indian Freedom Newspapers
Image Source : TWITTERIndian Freedom Newspapers

द कुरियर मेल- ऑस्ट्रेलिया के अखबार द कुरियर मेल ने अपनी हेडिंग में लिखा है, 'British Rule in India Ends', मतलब ये कि भारत में ब्रिटिश राज का अंत हुआ। इसमें नीचे की तरफ बंटवारे को लेकर लिखा है, 'Pakistan Assumes New Sovereignty', यानी पाकिस्तान को संप्रभुता मिल गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत