1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Independence Day: कश्मीर में पहली बार दिखा आजादी का ऐसा जश्न, लाल चौक हो या श्रीनगर की सड़कें हर ओर बस दिख रहा तिरंगा

Independence Day: कश्मीर में पहली बार दिखा आजादी का ऐसा जश्न, लाल चौक हो या श्रीनगर की सड़कें हर ओर बस दिख रहा तिरंगा

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Swayam Prakash
 Published : Aug 15, 2022 04:12 pm IST,  Updated : Aug 15, 2022 04:17 pm IST

Independence Day: आदाजी के इस पर्व पर जम्मू कश्मीर से आज अनोखी तस्वीरें देखने को मिलीं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में सबसे बड़ी आजादी की परेड हुई। इस परेड में हिस्सा लेने वाले बच्चों में एक अलग ही उत्साह, जोश और जूनून देखने को मिला।

 Tricolour hoisted atop Lal Chowk in Srinagar- India TV Hindi
Tricolour hoisted atop Lal Chowk in Srinagar Image Source : INDIA TV

Highlights

  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कश्मीर में जश्न का माहौल
  • कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में आजादी की सबसे बड़ी परेड
  • लाल चौक के घंटा घर की तस्वीर सबसे अलग दिखी

Independence Day: आदाजी के इस पर्व पर जम्मू कश्मीर से आज अनोखी तस्वीरें देखने को मिलीं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में सबसे बड़ी आजादी की परेड हुई। इस परेड में हिस्सा लेने वाले बच्चों में एक अलग ही उत्साह, जोश और जूनून देखने को मिला। तिरंगा हाथ में लेना और आजादी के समारोह के प्रति यह तिरंगा एक अलग हीं एहसास दे रहा था। जो लाल चौक तिरंगा फहराने को लेकर हमेशा विवदों में रहा करता था, आज उसी लाल चौक के घंटा घर की तस्वीर सबसे अलग दिखी। यहां ना सिर्फ शान से तिरंगा लहराता दिख रहा था, बल्कि पूरा लाल चौक तिरंगे के रंग मे रंगा हुआ था।

श्रीनगर में निकाली गई 90 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा 

आजादी के दिन कश्मीर में पर्यटकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और राजनीतिक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता भी आज लाल चौक पर बिना किसी डर और खोफ के तिरंगा लहराते दिखे। आज ना सिर्फ यहां का युवा बल्कि देशभर से कश्मीर घूमने आए पर्यटक यहां का माहौल देख कर खुश नजर आ रहे हैं। लाल चौक के साथ-साथ श्रीनगर की सड़कों पर भी एक अलग और अनोखी तस्वीर दिखी। श्रीनगर के गुफकर रोड, अखिल भारतीय विद्यालय प्रमुख के छात्रों और स्थानीय लोगों ने 90 मीटर लंबे तिरंगे की यात्रा निकली। 

पहली बार कश्मीर में आजादी के समारोह में शामिल होने पर युवा छात्र काफी गौरव महसूस कर रहे थे। इंडिया टीवी से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि अब कश्मीर बदल गया है। 75 साल में पहली बार आज कश्मीर के कई हिस्सों मे शान से तिरंगा लहरता हुआ दिखा। बल्कि पूरी घाटी आज भारत माता जय के नारों से गूंज उठी।

श्रीनगर में 1850 मीटर लंबा तिरंगा प्रदर्शित किया गया
वहीं इससे पहले श्रीनगर में रविवार को एक कार्यक्रम में 1850 मीटर से अधिक लंबा एक तिरंगा प्रदर्शित किया गया, जो देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब 5,000 लोग शामिल हुए। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इतने विशाल तिरंगे ने केंद्र शासित प्रदेश के इतिहास में एक उत्कृष्ट अध्याय जोड़ दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत