1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय वायुसेना का बड़ा कदम, गगनयान मिशन में शामिल अजीत कृष्णन को वापस बुलाया

भारतीय वायुसेना का बड़ा कदम, गगनयान मिशन में शामिल अजीत कृष्णन को वापस बुलाया

 Published : May 09, 2025 02:40 am IST,  Updated : May 09, 2025 03:01 am IST

पाकिस्तान से जारी जंग के हालात के बीच भारतीय वायुसेना ने बड़ा कदम उठाया है। वायुसेना ने गगनयान मिशन में शामिल पायलट अजीत कृष्णन को वापस बुला लिया है।

वायुसेना ने अजीत कृष्णन को वापस बुलाया।- India TV Hindi
वायुसेना ने अजीत कृष्णन को वापस बुलाया। Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और ये कभी भी पूरे युद्ध में बदल सकता है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के कई राज्यों में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। माना जा रहा है कि भारत अब पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई कर सकता है। इस बीच अब भारतीय वायुसेना ने बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने गगनयान मिशन में शामिल पायलट अजीत कृष्णन को वापस बुला लिया है।

कृष्णन ने की वापस आने की पुष्टि

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली में ग्लोबल स्पेस एक्सप्लोरेशन कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हुए कृष्णन ने वापस आने की खबर की पुष्टि की है। कृष्णन ने कहा है कि उन्हें मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति के कारण वापस बुलाया गया है। कृष्णन ने कहा- "मुझे भारतीय वायुसेना ने वापस बुलाया है। आप जानते हैं, मौजूदा स्थिति के कारण।"

जानें अजित कृष्णन के बारे में

अजित कृष्णन साल 2003 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। वह एक कुशल पायलट और फ्लाइट इंस्ट्रक्टर भी हैं। अजित कृष्णन के पास में Su-30 MKI और MiG-29 सहित विभिन्न विमानों पर लगभग 2,900 घंटे की उड़ान का अनुभव है। गगनयान मिशन में अजित कृष्णन की भूमिका उनकी एविएशन कुशलता और नेतृत्व को दर्शाती है।

क्या है गगनयान मिशन?

गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन होने जा रहा है। इसका प्रक्षेपण 2027 की पहली तिमाही तक होने की उम्मीद की जा रही है। गगनयान परियोजना का पहला मानवरहित मिशन इस साल के अंत में प्रक्षेपित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके बाद 2026 में इसी तरह के दो और मिशन प्रक्षेपित किए जाएंगे। इसरो के मुताबिक, इस मिशन का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना की जय! इंडियन एयरफोर्स ने पठानकोट में मार गिराया एक और पाकिस्तानी विमान

राजस्थान के लाठी से पकड़ा गया JF-17 का एक पाकिस्तानी पायलट, दूसरे की तलाश जारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत