1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने उड़ाए पाकिस्तान के 6 एयरबेस, Video में देखें धमाके में कैसे सब हुआ धुआं-धुआं

भारत ने उड़ाए पाकिस्तान के 6 एयरबेस, Video में देखें धमाके में कैसे सब हुआ धुआं-धुआं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 10, 2025 03:10 pm IST,  Updated : May 10, 2025 03:17 pm IST

भारतीय सेना पाकिस्तान को लगातार धूल चटा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 6 एयरबेस तबाह कर दिए हैं।

पाकिस्तान के 6 एयरबेस तबाह- India TV Hindi
पाकिस्तान के 6 एयरबेस तबाह Image Source : INDIA TV

भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान के नापाक इरादों को चकनाचूर कर रही है। बीते कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारतीय सेना जिस तरह से पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में एक के बाद एक हमले कर रही है, उससे पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 6 एयरबेस पर हमला कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया है।

भारतीय सेना ने लाहौर पर धावा बोला

भारत ने पाकिस्तान के 6 एयरबेस पर हमला किया जिसमें रफीकी एयरबेस, मुरीद एयरबेस, चकलाला एयरबेस, रहीमयार खान एयरबेस, सुक्कुर एयरबेस और चुनिया एयरबेस का नाम शामिल है। इस वीडियो में आप न केवल लाहौर के एयरबेस को तबाह होते हुए बल्कि पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को भी धुआं-धुआं होते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

इंडियन आर्मी का बारूदी एक्शन

भारतीय सेना पाकिस्तान पर लगातार हमले कर रही है। भारतीय सेना के इस बारूदी एक्शन से पाकिस्तान की सेना कांप उठी होगी। एयरबेस पर हमले की आवाज से पाकिस्तान के लोग भी दहशत में आ गए। जब-जब पाकिस्तान ने भारत से पंगा मोल लेने की गलती की है, तब-तब भारत ने पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया है।

हमेशा की तरह डिनायल मोड में है पाकिस्तान

भारतीय सेना के हमले से जब पाकिस्तान खुद को बचा ही नहीं पा रहा है तो हमला करना तो बहुत दूर की बात है। पाकिस्तान हमेशा की तरह ही डिनायल मोड में है। पाकिस्तान सरहद पर भारतीय सेना से हार रहा है और यही वजह है कि पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर फेक फोटोज और वीडियोज फैलाना शुरू कर दिया है। लेकिन आपको भी भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच किसी भी फोटो, वीडियो या फिर जानकारी को फॉर्वर्ड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच कर लेनी चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत