1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India Tv Poll : हिमाचल प्रदेश में आई भारी तबाही के पीछे मुख्य कारण आप किसे मानते है? जानें जनता ने क्या कहा

India Tv Poll : हिमाचल प्रदेश में आई भारी तबाही के पीछे मुख्य कारण आप किसे मानते है? जानें जनता ने क्या कहा

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 19, 2023 12:57 pm IST,  Updated : Aug 19, 2023 01:38 pm IST

हिमाचल प्रदेश इन दिनों कुदरत के कहर को झेल रहा है। बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई है। इस तबाही के पीछे के मुख्य कारण को लेकर इंडिया टीवी ने एक पोल किया जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे।

 लैंडस्लाइड- India TV Hindi
लैंडस्लाइड Image Source : पीटीआई

India Tv Poll : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। राजधानी शिमला भी डेंजर जोन बन चुकी है। हिमाचल में पिछले 55 दिनों में 113 लैंडस्लाइड की घटना हुई है जिसमें 330 लोगों की जान जा चुकी है। तबाही के कारण करीब 10 हजार करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राज्य सरकार ने आपदा को स्टेट डिजास्टर घोषित किया है। वहीं इस तबाही के पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। इस मुद्दे पर इंडिया टीवी ने एक पोल किया जिसके परिणाम कुछ इस प्रकार रहे।

'हिमाचल प्रदेश में आई भारी तबाही के पीछे का मुख्य कारण'

हमने अपने पोल में जनता से यह पूछा था कि ' हिमाचल प्रदेश में आई भारी तबाही के पीछे का मुख्य कारण आप किसे मानते है?' इसके लिए हमने जनता के सामने 'अवैध निर्माण',

'पिघलता ग्लेशियर', 'खोखले होते पहाड़', और 'इनमें से सभी' कुल चार ऑप्शन दिए थे। इस पोल में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हमें कुल 6,506 लोगों की राय जानने का मौका मिला। इस पोल में ज्यादातर लोगों का कहना था कि अवैध निर्माण के चलते हिमाचल में भारी तबाही आई।  कुछ लोगों ने खोखले होते पहाड़ को तबाही की वजह बताया जबकि बहुत कम लोगों ने पिघलते ग्लेशियर को इस तबाही का कारण बताया है। वहीं कुछ लोगों ने तीनों ही ऑप्शन को सही माना।

India Tv Poll
Image Source : इंडिया टीवीIndia Tv Poll

आंकड़ों में कैसा रहा पोल का नतीजा?

आंकड़ों की बात करें तो इस मतदान में कुल 6,506  लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से ज्यादातर, यानी 42 फीसदी लोगों का मानना था कि अवैध निर्माण के चलते हिमाचल में बड़ी तबाही आई। वहीं करीब 7 फीसदी लोगों ने इसके लिए पिघलते ग्लेशियर को जिम्मेदार ठहराया। 17 फीसदी लोगों ने खोखले होते पहाड़ को इस तबाही का कारण बताया जबकि करीब 34 प्रतिशत लोगों ने इनमें से सभी ऑप्शन को चुना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत