1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India Tv Poll : क्या 'पीएम विश्वकर्मा योजना' 2024 में बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित होगी? जानें जनता ने क्या कहा

India Tv Poll : क्या 'पीएम विश्वकर्मा योजना' 2024 में बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित होगी? जानें जनता ने क्या कहा

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 18, 2023 01:40 pm IST,  Updated : Aug 18, 2023 03:19 pm IST

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विश्वकर्मा योजना का ऐलान किया। क्या यह योजना बीजेपी के लिए 2024 के चुनाव में गेम चेंजर साबित होगी ? इंडिया टीवी के इस सवाल पर जनता ने अपनी राय दी है।

पीएम मोदी- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : पीटीआई

India Tv Poll : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में विश्वकर्मा योजना का ऐलान किया। यह योजना 18 तरह के पारंपरिक कामगारों के लिए है जिन्हें सरकार मात्र 5 प्रतिशत के ब्याज दर पर कर्ज मुहैया कराएगी। इसका योजना की मदद से 30 लाख से अधिक कामगारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अगले साल होने वाले आम चुनावों को देखते इस स्कीम को मोदी सरकार के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है। इस मुद्दे पर इंडिया टीवी ने एक पोल किया जिसके परिणाम चौकाने वाले रहे।

 'पीएम विश्वकर्मा योजना 2024 में बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित होगी'

हमने अपने पोल में जनता से यह पूछा था कि ' क्या 'पीएम विश्वकर्मा योजना' 2024 में बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित होगी?' इसके लिए हमने जनता के सामने 'हां', 'नहीं' और 'कह नहीं सकते', तीन ऑप्शन दिए  थे। इस पोल में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हमें कुल 6,557 लोगों की राय जानने का मौका मिला। इस पोल में ज्यादातर लोगों का कहना था कि पीएम विश्वकर्मा योजना 2024 में बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित होगी। वहीं कुछ लोगों का ही ऐसा मानना था कि 'पीएम विश्वकर्मा योजना' 2024 में बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित नहीं होगी। वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे जिनका मानना था कि वे इस मुद्दे पर कुछ कह नहीं सकते हैं। 

India Tv Poll
Image Source : इंडिया टीवीIndia Tv Poll

आंकड़ों में कैसा रहा पोल का नतीजा?

आंकड़ों की बात करें तो इस मतदान में कुल 6,557 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें से ज्यादातर, यानी 86  फीसदी लोगों का मानना था कि 'पीएम विश्वकर्मा योजना' 2024 में बीजेपी के लिए गेम चेंजर साबित होगी। वहीं करीब 9 फीसदी लोगों का मानना था कि ऐसा नहीं हो सकता है। उनका जवाब 'नहीं' था जबकि करीब 5 फीसदी लोग ऐसे थे जिन्होंने 'कह नहीं सकते' का ऑप्शन चुना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत