1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंडमान जलक्षेत्र में 5 टन ड्रग्स जब्त, इंडियन कोस्ट गार्ड की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

अंडमान जलक्षेत्र में 5 टन ड्रग्स जब्त, इंडियन कोस्ट गार्ड की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 25, 2024 11:51 am IST,  Updated : Nov 25, 2024 12:11 pm IST

भारतीय तट रक्षक ने ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। अंडमान जलक्षेत्र में एक मछली पकड़ने वाली नाव से लगभग पांच टन ड्रग्स बरामद हुआ है।

प्रतीकात्मक फोटो - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

भारतीय तट रक्षक ने अंडमान जलक्षेत्र में एक मछली पकड़ने वाली नाव से लगभग पांच टन ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की है। यह अब तक भारतीय तट रक्षक द्वारा जब्त की गई सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप मानी जा रही है। रक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

हालांकि, कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने अभी ये जानकारी नहीं दी है कि ड्रग्स की किस्म क्या है और इसकी कीमत कितनी है? मामले में पूछताछ और गिरफ्तारी को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

बेंगलुरु में 6 करोड़ का ड्रग्स जब्त, 5 गिरफ्तार

इसके पहले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस ने 22 नवंबर को अलग-अलग अभियानों में 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के ड्रग्स की दो बड़ी खेप पकड़ी है और पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि ये ड्रग्स नए साल के जश्न के मौके पर बेंगलुरु और आस-पास के क्षेत्रों में तस्करी कर लाए गए थे।

पहले मामले में केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) पुलिस ने सोलादेवनहल्ली थानाक्षेत्र में दो विदेशियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एमडीएमए क्रिस्टल, कोकीन और एक्स्टसी गोलियां जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुए। पुलिस ने 1.5 किलोग्राम एमडीएमए क्रिस्टल, 202 ग्राम कोकीन और 12 एक्स्टसी गोलियां जब्त कीं। इन मादक पदार्थों की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस आयुक्त बी दयानंद के अनुसार, यह दोनों विदेशी पांच साल पहले मेडिकल वीजा पर भारत आए थे और वे मुंबई व दिल्ली में मादक पदार्थ बेचने में भी शामिल थे।

दूसरे मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 318 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 3.25 करोड़ रुपये है। यह मादक पदार्थ ओडिशा और आंध्र प्रदेश से बेंगलुरु लाया गया था। गोविंदपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जब वे कार में गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

संभल की घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार के रवैये पर उठाया सवाल, जानें क्या बोलीं

शरद पवार पर किरीट सोमैया का बड़ा हमला, पूछा- तब कर्तव्यों की याद क्यों नहीं आई?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत