1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संभल की घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार के रवैये पर उठाया सवाल, जानें क्या बोलीं

संभल की घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार के रवैये पर उठाया सवाल, जानें क्या बोलीं

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Malaika Imam
 Published : Nov 25, 2024 10:16 am IST,  Updated : Nov 25, 2024 10:31 am IST

संभल की जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के काम के दौरान हुई हिंसा पर प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने इस घटना को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा किया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा- India TV Hindi
प्रियंका गांधी वाड्रा Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के काम के दौरान हुई हिंसा पर कांग्रेस महासचिव और वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बिना किसी जांच या दोनों पक्षों को विश्वास में लिए जल्दबाजी में कार्रवाई की।

"राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण"

प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर लिखा, "संभल, उत्तर प्रदेश में अचानक उठे विवाद को लेकर राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इतने संवेदनशील मामले में बिना दूसरा पक्ष सुने, बिना दोनों पक्षों को विश्वास में लिए प्रशासन ने जिस तरह ​हड़बड़ी के साथ कार्रवाई की, वह दिखाता है कि सरकार ने खुद माहौल खराब किया। प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया और कर्तव्य का पालन भी जरूरी नहीं समझा। सत्ता में बैठकर भेदभाव, अत्याचार और फूट फैलाने का प्रयास करना न जनता के हित में है, न देश के हित में। माननीय सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेकर न्याय करना चाहिए। प्रदेश की जनता से मेरी अपील है कि हर हाल में शांति बनाएं रखें।"

4 की मौत, पुलिसकर्मी समेत कई घायल

बता दें कि रविवार को संभल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए। इस हिंसा के बाद प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है। वहीं, जिला प्रशासन ने आगामी 30 नवंबर तक जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। बयान में कहा गया है कि अब किसी भी बाहरी व्यक्ति, सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि को जिले में दाखिल होने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

ये भी पढ़ें- 

गुजरात में ऐतिहासिक धरोहर स्थलों के विकास पर जोर, एक साल में 21 लाख पर्यटकों ने बनाया अपनी पहली पसंद

महिला ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीती, गांव का शख्स किडनैप कर ले गया महाराष्ट्र, फिर जो हुआ...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत