1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करोड़ों की कीमत, 3300 किलो ड्रग्स... इंडियन नेवी और NCB ने पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स कंसाइनमेंट; 5 गिरफ्तार

करोड़ों की कीमत, 3300 किलो ड्रग्स... इंडियन नेवी और NCB ने पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स कंसाइनमेंट; 5 गिरफ्तार

 Reported By: Manish Prasad Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 28, 2024 09:35 am IST,  Updated : Feb 28, 2024 09:44 am IST

भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय नौसेना ने एनसीबी के साथ एक ऑपरेशन चलाकर अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स कंसाइनमेंट पकड़ा है। साथ ही नेवी ने नाव पर सवार 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

INDIAN NAVY- India TV Hindi
इंडियन नेवी और NCB ने पकड़ा 3300 किलो ड्रग्स Image Source : INDIA TV

इंडियन नेवी व एनसीबी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, नेवी और एनसीबी ने एक बहुत बड़ी ड्रग्स कंसाइनमेंट पकड़ी है। इंडियन नेवी व एनसीबी ने यह कंसाइनमेंट भारतीय समुद्री सीमा से पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, ये कंसाइनमेंट करोड़ों रुपये के ड्रग्स लेकर जा रही थी। इंडियन नेवी, एनसीबी ने समंदर में ऑपरेशन चला कर एक संदिग्ध शिप को लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा है। जानकारी दे दें कि पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स कंसाइनमेंट ले जाते हुए पकड़ा गया है।

पकड़े 3300 किलोग्राम ड्रग्स

indian navy
Image Source : INDIA TVपकड़ी गई नाव

इंडियन नेवी ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर में समुद्र में एक ऑपरेशन चलाकर, एक संदिग्ध शिप को पकड़ा, जिसमें लगभग 3300 किलोग्राम प्रतिबंधित नशीले पदार्थ पकड़ा है। जिसमें 3089 किलोग्राम चरस, 158 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, 25 किलोग्राम मॉर्फिन शामिल है। साथ ही इसे अब तक का पकड़ा गया सबसे बड़ा ड्रग्स कंसाइनमेंट बताया जा रहा है। नेवी के मुताबिक, यह जहाज 2 दिनों तक समंदर में रहा, ये जहाज ईरान जा रहा था।

पाकिस्तान से संबंध होने की आशंका

नेवी ने बताया कि P8I LRMR विमान के इनपुट के आधार पर, IN मिशन पर तैनात जहाज को तस्करी में लगे संदिग्ध शिप को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया। इसके बाद शिप की जांच की गई और इस दौरान करोड़ों रुपये के ड्रग्स बरामद किए गए। फिर कार्रवाई करते हुए नाव व लोगों को कब्जे में ले लिया गया। जहाज से हिरासत में लिए गए 5 आरोपियों की पाकिस्तान से संबंध होने की आशंका है। बता दें कि पकड़े गए जखीरों पर Produce by Pakistan लिखा हुआ है।

इंडियन नेवी
Image Source : INDIA TVइंडियन नेवी

पकड़ी गई शिप और चालक दल के साथ प्रतिबंधित सामग्री को भारतीय बंदरगाह, पीएम 27 फरवरी को कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया है। साथ ही ड्रग्स के साथ पकड़े गए सभी मेंबर्स को पोरबंदर ले जाकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इसे लेकर एनसीबी हेडक्वार्टर आज दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बिहार समेत 7 राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत